आज इस राशी के जातको को दुर्घटना के योगों से बचने के लिए करना होगा ये उपाय, देखे अपना राशिफल

मेष राशि :-  परिवार का माहौल अच्छा रहेगा, लेकिन अपनी वाणी से किसी को ठेस न पहुंचे, इसका द्यान रखें। मांगलिक आयोजनों में शामिल हो सकते हैं। सेहत अच्छी रहेगी।

वृषभ राशि :- उन्नति के रास्ते खुलेंगे। पुराने मित्रों का भी सहयोग मिल सकता है। सेहत पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। कारोबार विस्तार के लिए नया कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। यात्रा पर जा सकते हैं।

मिथुन राशि :- कुछ नया करने की इच्छा भी होगी। व्यवहारकुशलता के चलते अधिकारियों से सम्मान मिल सकता है। सेहत अच्छी रहेगी। अटके काम बन सकते हैं। प्रेम प्रसंगों में सफलता मिलेगी।

कर्क राशि :-  उधार लेन-देन से बचें। परिश्रम और प्रयासों से सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। परिजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। परिवार का माहौल आपके अनुकूल रहेगा। सेहत का ध्यान रखें। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा।

सिंह राशि :- क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें, अन्यथा किसी विवाद में फंस सकते हैं। परिवार में किसी से कलह होने की संभावना रहेगी। वाहन का उपयोग सावधानी से करें। सेहत का ध्यान रखें, यात्रा को टालें।

कन्या राशि :-  परिवार, दोस्त और रिश्तेदार आपका पूरा सहयोग करेंगे। जमीन-जायदाद के मामले में पडऩे से बचें, अन्यता कानूनी विवाद में फंस सकते हैं। आपका व्यवहार पार्टनर को खुशी देगा। धन लाभ के नए मार्ग खुलेंगे।

तुला राशि :-  जमीन-जायदाद खरीदने और निवेश की योजना बन सकती है। किसी पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और पूरा दिन मौज-मस्ती में व्यतीत होगा। सेहत भी अच्छी रहेगी। खान-पान का ध्यान रखें।

वृश्चिक राशि :- कार्यभार की अधिकता रहेगी, जिससे थकान का अनुभव कर सकते हैं। परिवार और ऑफिस, दोनों जगह का माहौल खुशनुमा रहेगा। दाम्पत्य जीवन भी खुशहाल रहेगा। लेन-देन से बचें। सेहत अच्छी रहेगी।

धनु राशि :-  दाम्पत्य जीवन भी सुखद रहेगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें, अन्यता किसी विवाद में फंस सकते हैं। सेहत को लेकर सावधान भी रहें। सामाजिक और धार्मिक कार्यों में भाग ले सकते हैं। यात्रा पर जाने से बचें।

मकर राशि :–  कार्यभार की अधिकता रहेगी। जोखिम लेने से हानि हो सकती है। बेरोजगारों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। क्रोध पर नियंत्रण रखें। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। सेहत को लेकर सतर्क रहने की आवश्यकता है।

कुम्भ राशि :- काम की अधिकता से थकान का अनुभव करेंगे। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें, अन्यथा विवाद होने की संभावना रहेगी। सेहत सामान्य रहेगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और परिजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। लेन-देन से बचें।

मीन राशि :- पैसों और बिजनेस के मामलों पर ध्यान देना होगा। सामाजिक कार्यों में रुझान बढ़ेगा। पारिवारिक संबंधों में सुधार हो सकता है। धन व्यय अधिक रहेगा। प्रॉपर्टी और शेयर बाजार में निवेश लाभदायक रहेगा। सेहत का ध्यान रखें।