आज इन राशि वाले जातको मिलेगा जीवनसाथी का साथ , पूरे होंगे सब काम

मेष:
आज मन में किसी बात से बेचैनी रहेगी। वाद-विवाद से जहां तक संभव हो दूर रहें। स्वजनों, स्नेहीजनों के व्यवहार से मन दुखी हो सकता है। मान-सम्मान का ध्यान रखते हुए काम करें। नए कार्य के आरंभ में असफलता मिल सकती है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य के विषय में चिंता रहेगी। स्त्री मित्रों से हानि हो सकती है।

वृषभ:
आर्थिक योजनाओं को पूरी करने में शुरू में परेशानी आएगी। मित्रों और शुभेच्छकों के मिलन से आपको आनंद होगा। व्यावसायिक क्षेत्र में सहयोगपूर्ण वातावरण रहेगा। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। नए कार्यों का प्रारंभ कर सकेंगे।

मिथुन:
आज आपकी राशि से दूसरी राशि कर्क में चंद्रमा का प्रवेश हो रहा है। दिन का प्रारंभ शारीरिक और मानसिक स्वस्थता के साथ होगा। परिवार के सदस्यों और मित्रों के साथ आनंदपूर्वक समय बिताएंगे। खर्च अधिक न हो इसका ध्यान रखिएगा। पूंजी निवेश का कार्य संभालकर करें। सहकर्मियों से सहयोग प्राप्त कर सकेंगे।

कर्क:

आपकी राशि में चंद्रमा आज आय के साथ ही व्यय भी अधिक करवाएगा। आंखो में दर्द से कष्ट महसूस करेंगे। मानसिक चिंता रहेगी। वाणी और वर्तनी का ध्यान रखिएगा। मध्याह्न के बाद आपकी समस्या में कमी आएगी। आर्थिक दृष्टि से लाभ होगा। शारीरिक और मानसिक परिस्थिति में भी सुधार होता हुआ दिखेगा। परिवार का वातावरण आनंदप्रद रहेगा।

सिंह:
मन में क्रोध और आवेश की भावना रहने से लोगों के साथ संभलकर व्यवहार करिएगा। सेहत के मामले में आज का दिन शुभ नहीं है। मन में व्यग्रता रहेगी। दोपहर के बाद स्थिति सुधरेगी, परिवारजनों के साथ खान-पान का प्रसंग होगा। स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा। खर्च पर नियंत्रण रखना होगा।

कन्या:
दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी। व्यवसाय और व्यापार के क्षेत्र में लाभ होगा। सामाजिक क्षेत्र में आपकी प्रशंसा होगी। वसूली के पैसे आएंगे। परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा, मध्याह्न के बाद परिस्थिति प्रतिकूल लग सकती है। स्वास्थ्य कुछ नरम-गरम रहेगा। वाणी में संयम रखना आवश्यक है।

तुला:

आज कर्क में चंद्रमा के संचार से शारीरिक और मानसिक सुख अच्छा रहेगा। व्यवसाय और व्यापार में आप उत्साहपूर्वक कार्य करेंगे। पदोन्नति होगी। सरकारी कार्य सरलतापूर्वक संपन्न होंगे। सामाजिक दृष्टिकोण से आपका मान-सम्मान बढे़गा। धन के निवेश के लिए समय अनुकूल है। परिवार में संतान और जीवनसाथी की ओर से लाभ होगा। मित्रों से की गई भेंट से आपको आनंद होगा। आय में वृद्धि होने की संभावना है।

वृश्चिक:
गणेशजी की सलाह है कि आज विरोधियों और प्रतिस्पर्धियों के साथ वाद-विवाद में आप न पड़ें। संतानों के साथ मतभेद होने की संभावना है। मध्याह्न के बाद घर, कार्यालय या व्यावसायिक स्थल पर वरिष्ठजनों का व्यवहार नकारात्मक होगा। गृहस्थजीवन में आनंद रहेगा। सरकारी कार्य पूर्ण होंगे। व्यवसाय में पदोन्नति के योग हैं।

धनु:
गणेशजी आज आपको सावधानी बरतने की सलाह देते हैं। क्रोध से हानि हो सकती है। व्यावसायिक क्षेत्र में कर्मचारियों का व्यवहार नकारात्मक रहेगा। संतान से संबंधित विषयों को लेकर चिंतित होंगे। महत्वपूर्ण कार्यो में सोच-विचार करके निर्णय लें।

मकर:
मित्रों और संबंधियों के साथ घूमने-फिरने का और खान-पान का आयोजन हो सकता है। वाहन-सुख मिलेगा तथा मान-सम्मान भी मिलेगा। मध्याह्न के बाद शारीरिक और मानसिक परेशानी हो सकती है। खर्च अधिक होगा। क्रोध पर काबू रखना होगा।

कुंभ:
आज काम में सफलता मिलेगी। यश कीर्ति में बढ़ोतरी होगी। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मध्याह्न के बाद आप मनोरंजन का कार्यक्रम बनाएंगे। मित्रों और स्वजनों के साथ अच्छा समय गुजरेगा।

मीन:
दिन अच्छी तरह से बीतेगा। कला के क्षेत्र में आपकी अभिरुचि बढे़गी। मित्रों से हुई भेट से आनंद होगा। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय है। प्रियपात्र के साथ हुई मुलाकात आनंददायी होगी। घर में सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा। मध्याह्न के बाद आर्थिक लाभ की संभावना है। स्वभाव में क्रोध की मात्रा अधिक रहेगी। अपूर्ण कार्य पूर्ण होंगे।