भारत में आज लांच होगा Motorala Razr 5G स्मार्टफोन, जानिए क्या होगी कीमत

Motorola Razr 5G फोल्डेबल फोन में 6.2 इंच का मेन डिस्प्ले और 2.7 इंच का सेकेंडरी डिस्प्ले दिया गया है। स्क्रीन रेजोल्यूशन 2,142×876 पिक्सल है। जबकि 600×800 पिक्सल के स्क्रीन रेजोल्यूशन के साथ 2.7 इंच का ग्लास OLED डिस्प्ले दिया गया है।

 

Moto Razr 5G स्मार्टफोन में Qualcomm’s Snapdragon 765G SoC और Adrano 620 GPU का सपोर्ट मिलेगा। यह स्मार्टफोन 8GB रैम और 256GB स्टोरेज मॉडल में लॉन्च किया जाएगा।

Motorola का फ्लैगशिप फोल्डेबल स्मार्टफोन Motorola Razr 5G का इंतजार फिलहाल खत्म हो गया है। Motorola Razr 5G स्मार्टफोन आज भारत में लॉन्च होने वाला है।

फोन को एक्सक्लूसिव ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर आज दोपहर 12 बजे पेश किया जाएगा। फोन के लॉन्चिंग इवेंट को कंपनी के ऑफिशियल Youtube चैनल और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर देख पाएंगे।