मेष राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। कारोबार में आर्थिक लाभ होने की संभावनाएं हैं। मन में नए विचार आएंगे। किसी अच्छी कंपनी से नौकरी का ऑफर मिल सकता है। परिवार में भी मतभेद रहेगा। अनावश्यक खर्च बढऩे से चिंता से घिरे रहेंगे और शारीरिक स्वास्थ्य भी अच्छा नहीं रहेगा। किसी रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी। कुछ नये लोगों से संबंध बनेंगे। स्वभाव पर नियंत्रण और स्वास्थ्य का ध्यान का ध्यान रखें।
वृषभ राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाना हो सकता है। मित्रों से मुलाकात हो सकती है। शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन अनावश्यक खर्च से तनाव बढ़ेगा। आत्मविश्वास में कमी आएगी। अधिकतर समय गरीब और कम सुविधा प्राप्त बच्चों को शिक्षा में लगाने से खुशी मिलेगी। कुछ ऐसे लोगों से मुलाकात हो सकती है, जो भविष्य में मददगार होंगे। कार्यक्षेत्र और परिवार के बीच संतुलन रहेगा। परिवार से सहयोग देखने को मिलेगा।
मिथुन राशि :- आज का दिन शुभ रहेगा। धन लाभ के योग बनेंगे और भाग्य प्रबल रहेगा। आय में वृद्धि होगी। कार्यों में सफलता मिलेगी। नौकरी में तरक्की मिल सकती है। छोटे प्रवास पर जा सकते हैं। विदेश से अच्छी खबर मिल सकती है। संतानों की ओर से भी लाभ मिलेगा। परिवारजनों तथा मित्रों के साथ आनंदपूर्वक पलों को मनाएंगे। अपनी पसंद के कार्य कर सकेंगे। जो छात्र सरकारी एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं, वे सफल रहेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, यात्रा पर जाने से बचें।
कर्क राशि
कन्या राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्य क्षेत्र में बाधाएं आ सकती हैं। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। दांपत्य जीवन के सुख अनुभव कर सकेंगे। घर के किसी बुजुर्ग से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। घूमने जा सकते हैं। योग और ध्यान से मानसिक शांति प्राप्त कर सकेंगे। नए लोगों से परिचय हो सकता है। दफ्तर में बचा हुआ कार्य पूरा होने की वजह से मन का बोझ हल्का होगा। किसी नए प्रोजेक्ट की शुरुआत कर सकते है। जीवनसाथी से मतभेद दूर होंगे।
तुला राशि
धनु राशि :- आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। कारोबार में आर्थिक लाभ मिलेगा। धन प्राप्ति के योग हैं। कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। पारिवारिक जीवन में भी खुशियों का माहौल बना रहेगा। प्रिय मित्र से मिलने का योग बन सकता है। सेहत का ध्यान रखें। मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। नए स्रोतों से धन की प्राप्ति हो सकती है। वाणी पर संयम और गुस्से पर नियंत्रण रखें। बुजुर्गों की सेवा करना शुभ फल देगा। पिता के साथ तालमेल से लाभ प्राप्त होगा।
मकर राशि
मीन राशि :- आज का दिन शुभ रहेगा। कारोबार में आर्थिक लाभ होगा। बेरोजगार लोगों को आज रोजगार मिलने की संभावना है। पति-पत्नी के बीच तालमेल बना रहेगा। मित्रों के पीछे धन खर्च हो सकता है। अपने गुस्से पर काबू रखें। खुद पर विश्वास रखना बेहद जरूरी है। जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर घूमने जाने का योग बन सकता है। परिवार के साथ अच्छा समय व्यातीत होगा। मन में नकारात्मक विचार न आने दें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।