आज रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की है शादी , वायरल हुई ये तस्वीर

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की आज शादी है। शादी से पहले दोनों की हल्दी सेरेमनी हो गई है जिसमें परिवार वाले शामिल थे। हल्दी में जाते हुए नीतू कपूर, रिद्धिमा कपूर, शाहीन भट्ट और सोनी राजदान नजर आए थे।

नीतू ने येलो कलर का सूट पहना था और रिद्धिमा ने व्हाइट फ्लोरल कलर का सूट। सभी के चेहरे पर खुशी साफ नजर आ रही थी। हालांकि बाकी कोई सेलेब या परिवार के लग इस दौरान नजर नहीं आए जैसे कि करीना कपूर खान और करिश्मा कपूर क्योंकि ये दोनों मेहंदी सेरेमनी में गई थीं।

वैसे शादी के फंक्शन्स के बीच भी नीतू कपूर सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं और फोटोज शेयर कर रही हैं। अब नीतू ने मेहंदी की फोटो शेयर की है। उन्होंने अपने हाथ की फोटो शेयर की है जिसमें उन्होंने मेहंदी से ऋषि कपूर का नाम लिखवाया है। नीतू की इस फोटो को देखकर साफ पता चल रहा है कि वह इस मौके पर ऋषि कपूर को बहुत याद कर रही हैं।