आज से इन राशियों की कुंडली से राहु का प्रभाव खत्म, मिलेगा शारीरिक व मानसिक सुकून

ज्योतिषियों के अनुसार इन राशियों के कुंडली से राहु का प्रभाव खत्म हो चुका है। आपको शारीरिक व मानसिक सुकून मिलेगा। जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपके कई वर्षों से चल रहे हैं कोर्ट कचहरी के मामले गणेश जी की कृपा दृष्टि से जल्द दूर हो जाएंगे। आपको अपने घर में सबसे ज्यादा लाइफ पार्टनर का सपोर्ट मिलेगा। जिससे आप समाज में अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब रहेंगे। किसी पुराने निवेश में आपको दुगना लाभ मिलने की पूरी संभावना बन रही है। स्वयं से निर्णय लिए गए किसी भी कार्य को करने का प्रयत्न करें। अपने आप पर भरोसा रखते हुए अपने घर परिवार के सभी सदस्यों को साथ लेकर चलने का प्रयास करें।

मेष राशि (Aries Horoscope)

इस समय कोई व्यक्ति आपकी बुराई करें, तो भी आपको उस व्यक्ति की तारीफ करनी चाहिए, ऐसा करने से आपके खिलाफ आपके खिलाफ बोलने वाले आपके मित्र हो जाएंगे। युवा वर्ग को अपने माता-पिता की बात माननी चाहिए नहीं, तो वो किसी मुसीबत में आ सकते हैं।

 

वृष राशि (Taurus Horoscope)

दिन की शुरुआत ऊर्जावान होकर करें, यानि एक्टिव रहें। आज आप कठिन कार्यों को भी चुटकियों में संपन्न कर लेंगे। साधारण बातचीत विवाद का रूप से ले सकती है, इसलिए कम ही बोले।

मिथुन राशि (Gemini Horoscope)

दूसरों के भरोसे काम करते समय थोड़ी सावधानी बरतनी चाहिए। आर्थिक मामलों में जितना संभव हो, उतने काम स्वयं ही करें। स्किन से संबंधित एलर्जी होने की आशंका है।

कर्क राशि (Cancer Horoscope)

 

धन को लेकर बहुत अधिक परेशान न हो। धन तो आता जाता रहता है, इसलिए धन के अतिरिक्त छोटी-छोटी खुशियों को भी महत्व दें। गर्भवती महिलाओं का बिगड़ा खान-पान स्वास्थ्य पर असर डाल सकता है।

 

सिंह राशि (Leo Horoscope)

 

धैर्य और विवेक के द्वारा अपने मन में आने वाले विचारों को फिल्टर करते रहना है। सकारात्मक सोच वाले मित्रों के साथ समय बिताएं। कब्ज की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। बहुत गरीष्ठ भोजन करने से बचें।

 

कन्या राशि (Virgo Horoscope)

 

नये रिश्तों के लिए अभिभावकों की रजामंदी जरूरी है। परिवार के लोगों को अपने दिल की बात शेयर कर सकते हैं। किसी भी बात को लेकर कुंठित या मन में कोई गिल्टी न रखें। नहीं तो यह बीमारी का कारण बन सकता है।

 

तुला राशि (Libra Horoscope)

 

पड़ोसियों से तालमेल बनाकर चलें, जरूरत पर आपके बहुत काम आएंगे। महत्वपूर्ण दस्तावेजों को संभाल कर रखें, आपसे खोने की आशंका हैं।

 

वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope)

 

परिवार की समस्याओं को सुलझाने में आपकी अहम भूमिका होगी, उसको बहुत ही सूझबूझ के साथ सुलझाना चाहिए। आपको अव्यवस्थित काम को व्यवस्थित करना होगा। यदि आपके महत्वपूर्ण कागज अस्त-व्यस्त हैं, तो उनको सुव्यवस्थित कर लें।

 

धनु राशि (Sagittarius Horoscope)

 

पुराने समान को हटाने से पहले उसकी उपयोगिता के विषय में जरुर देख लें, कहीं ऐसा न हो महत्वपूर्ण वस्तु धोखे से कबाड़ में चली जाए। लोहे से संबंधित व्यापार करने वालों के लिए आज सावधानी के साथ लेन-देन करने का दिन है। आर्थिक नुकसान होने की आशंका है।

 

मकर राशि (Capricorn Horoscope)

 

प्रतियोगिता की तैयारी करने वाले प्रतियोगियों को मंजिल पाने के लिए शॉर्ट कट आपको लक्ष्य से भटका सकता है। आपको केवल अपनी धुन की पक्का होना है और कठोर परिश्रम करते रहना है। बड़े आपसे किन्हीं बातों को लेकर नाराज हो सकते हैं।

 

कुंभ राशि (Aquarius Horoscope)

 

प्रेम से बात करते हुए जूनियर को प्रोत्साहित करें। बहुत अधिक चिन्तन और गंभीर रहने से आपका तनाव बढ़ सकता है।

 

मीन राशि (Pisces Horoscope)

 

बगीचा, पार्क या गमले में पौधे लगाने चाहिए। घर के बगीचे में भी कुछ समय व्यतीत करें। अपने हाथों की केयर करें, किसी चीज से दबकर उनमें चोट लग सकती