आज इस राशी के जातको पर होगा राहु और शनि का प्रभाव, देखे कैसा रहेगा आपका राशिफल

मेष: महिला अधिकारी से सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। सुखद समाचार से आत्मबल में वृद्धि होगी। यद्यपि अज्ञात भय मन को कमजोर भी करेगा।

वृष: धर्म गुरू या अध्यात्मिक ग्रंथ पढ़ने से आत्मबल में वृद्धि होगी। बनाई गई योजना को सकारात्मक स्वरूप देकर व्यवहार में लाएं। सफलता प्रतीक्षा करेगी।

मिथुन: आपकी राशि पर राहु और शनि का प्रभाव है। इस कारण से मन अज्ञात भय से ग्रसित रहेगा। व्यावसायिक कारणों से चिंतित रहेंगे।

कर्क: दांपत्य जीवन में सुधार होगा। ससुराल पक्ष से सुखद समाचार मिल सकता है। सृजनात्मक कार्य की दिशा में सफलता मिलेगी।

सिंह: पारिवारिक सदस्य या व्यक्ति विशेष के कारण तनाव मिल सकता है। जोखिम न उठाएं। कोई ऐसी घटना या समाचार मिल सकता है, जिससे मन चिंतित हो।

कन्या: संतान के संबंध मे सुखद समाचार मिलेगा। रचनात्मक प्रयास सार्थक होंगे। शिक्षा के संबंध मे कुछ नया प्रयास सार्थक होगा।

तुला: आपकी राशि पर शनि का लघुकल्याणकारी ढइया है, जिससे तनाव मिल सकता है। किसी तरह का जोखिम न उठाएं। संयम बरतने की जरूरत है।

वृश्चिक: किया गया पुरुषार्थ सकारात्मक दिशा में सार्थक होगा, लेकिन उच्च अधिकारी या घर के मुखिया के कारण तनाव मिल सकता है।

धनु: वाणी पर संयम रखने से प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। आर्थिक मामलों को लेकर चिंतित रहेंगे। धैर्य बनाए रखें।

मकर: भावुकता में नियंत्रण रखे। छोटी-छोटी बातों पर उत्तेजित न हों। शिक्षा की दिशा में आशातीत सफलता मिल सकती है। संयम से लाभ होगा।

कुंभ: मन खिन्न रहेगा। छोटी-छोटी बातें मन को अशांत कर सकती हैं। अध्यात्मिक बल ही आपको तनाव से मुक्त करेगा। ईश्वर की आराधना में मन लगाएं।

मीन: सकारात्मक चिंतन, प्रतिष्ठा और मानसिक शांति में सहायक होंगे। समय का सदुपयोग अध्ययन से पूर्ण होगा और यदि ईश्र्वर के प्रति आस्था है, तो मंत्र जप करें।