आज चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच होगा कड़ा मुकाबला, धोनी के स्पिनर कर सकते ये काम

दिल्ली की बात करे तो वह भी अब तक अच्छा प्रदर्शन कर रही है। चेन्नई के लिए ये कड़ा मुकाबला हो सकता है। दिल्ली की तरफ से दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा और एनरिच नोर्ट्जे ने गेंदबाजी के सेक्शन में बेहतरीन खेल दिखाया है। नोर्ट्जे ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में 156.2 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद कराई थी।

 

ये संभावना बन रही है कि एक बार फिर शारजाह में धोनी तीन स्पिनरों के साथ उतरेंगे। शारजाह में स्पिनरों की भूमिका अहम रही है और बीते दो मैचों में भी ऐसी परिस्थिति देखने को मिली, जब धीमी गति के गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।

यहां की पिच स्पीनरों के लिए काफी अनुकूल रही है। लेग स्पिनर पीयूष चावला के साथ रविंद्र जडेजा और कर्ण शर्मा के साथ वे मैदान में उतर सकते हैं।

क्रिकेट विशेषज्ञो का अनुमान है कि अगर सीएसके ने पहले बल्लेबाजी करके बड़ा स्कोर बनाया तो डीएस के लिए जीतना कठिन होगा। मगर इसके लिए उन्हें मिडल ओवर्स में तेज रन बनाने होंगे। चेन्नई सुपर किंग्स को अगर रोकना है तो दिल्ली को बेहतरीन गेदबाजी कर रनों की रफ्तार को रोकना होगा।

इससे पहले उसने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। इस दौरान उसने जो रणनीति अपनाई है वह कारगर साबित हुई।

इस सीजन में अपनी उम्मीदें बरकरार रखने के लिए टीम दिल्ली के खिलाफ भी अच्छा खेल दिखाने की कोशिश करेगी। चाहे वह सैम करन को सलामी बल्लेबाज के रूप में उतारने को लेकर हो या फिर सात गेंदबाजों का उपयोग करने को लेकर हो। अब तक धोनी की हर रणनीति बीते मैच में सफल रही।

महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स का मुकाबला शनिवार को होगा। अब तक धोनी की टीम बेहतर प्रदर्शन कर रही है। शारजाह में उसे दिल्ली कैपिटल्स से कड़ा मुकाबला करना होगा।