आज मिलेगा इन राशि वाले जातको को बड़ा लाभ, पूरे होंगे सारे काम

मेष: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा के क्षेत्र में अधिक परिश्रम करना होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। रचनात्मक कार्यों में भी मन लगाएं।

वृष: व्यावसायिक मामलों में आंशिक प्रगति होगी। पिता या धर्मगुरु से सहयोग मिलेगा। आर्थिक पक्ष को लेकर चिंतित न हों। कहीं भी बाहर आने-जाने से बचें।

मिथुन: सम्मान की वृद्धि होगी। व्यावसायिक योजना की दिशा में सफलता मिलेगी। रचनात्मक प्रयास सार्थक होंगे। पड़ोसी या किसी रिश्तेदार का सहयोग मिल सकता है।

कर्क: आर्थिक मामलों को लेकर चिंतित न हों, शीघ्र सुधार होगा। वाणी पर संयम रखें। भावुकता में लिया गया निर्णय कष्टकारी हो सकता है। पिता का सहयोग लेने में सफल होंगे।

सिंह: केमद्रुम योग होने के कारण वाणी पर संयम रखें। स्वास्थ्य और प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। कोई ऐसा कार्य न करें, जिससे आप प्रभावित हों।

कन्या: आर्थिक मामलों को लेकर सचेत रहने की आवश्यकता है। व्यर्थ की समस्याएं और तनाव मिल सकता है। सतर्क रहने की जरूरत है।

तुला: यात्रा देशाटन की स्थिति से बचें। कर्मक्षेत्र में बाधाएं आएंगी। स्वास्थ्य के प्रति उदासीन न रहें। निजी संबंध मधुर होंगे। सचेत रहें।

वृश्चिक: व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। स्वास्थ्य और प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे।

धनु: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। व्यावसायिक मामलों में आंशिक प्रगति होगी। स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहने की जरूरत है।

मकर: रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। व्यवसाय के स्तर पर थोड़ी बहुत प्रगति होने के आसार हैं। रिश्तों में मधुरता आएगी। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

कुंभ: रोग या विरोधी के कारण तनाव मिल सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं।

मीन: संतान या शिक्षा के कारण चिंतित रह सकते हैं। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आप में आत्मबल बढ़ेगा।