आज चाय के साथ परोसे उड़द-मूंग कचौरी, देखे इसकी विधि

उड़द-मूंग कचौरी बनाने की विधि

आवश्यक सामग्री:

1/2 कटोरी उड़द- मूंग, 500 ग्राम-मैदा, हींग- चुटकी भर, 2 चम्मच- दरदरी सौंफ, 2 चम्मच धनिया पाउडर, 1 कटोरी दही, गरम मसाला- 1/2 चम्मच, लाल मिर्च- 1 चम्मच, तेल तलने के लिए।

उड़द-मूंग कचौरी बनाने की विधि-

उड़द-मूंग कचौरी बनाने के लिए दोनों दालों को कचोरी बनाने के 3-4 घंटे पहले भिगोकर रख दें।

-इसके बाद कुछ दाल अलग निकालकर बाकी दाल को दरदरा पीस लें।

-फिर कड़ाही में थोड़ा-सा तेल डालकर उसमें सौंफ का पाउडर और हींग डाल दें।

-इसके बाद दाल को सभी मसाले डालकर भून लें। दाल को लगातार चलाते रहें और तब तक पकाएं जब तक दाल सूख न जाए। अभ इसके बाद इसे अलग रखकर ठंडा होने दें।

-मैदे में 1/2 टी स्पून नमक मिलाकर छान लें। डेढ़ बड़ा चम्मच मोयन डालकर रोटी जैसा गूंध लें। अब आटो की लोई लेकर इसे उंगलियों से फैलाएं।

– अब इसके अंदर दाल भरकर कचौड़ी बनाएं। बाकी लोइयों के साथ भी यही प्रक्रिया अपनाएं। तेल गर्म करें फिर गुनगुने तेल में कचौरियां डालें।

-धीमी आंच पर कचौरियां सुनहरी होने तक तल लें। आपकी कुरकुरी मूंग दाल की कचौड़ी बनकर तैयार है।

अब गर्मा-गर्म कचौरियों को रायते या हरी चटनी के साथ सर्व करें और पर्व का आनंद उठाएं।