गैस की समस्या को दूर करने के लिए करे ये आसान सा उपाय

अदरक सूजन और पाचन संबंधी अन्य समस्याओं को कम कर सकता है। आप अदरक को सूखाकर मसालों में शामिल कर सकते हैं। साथ ही अदरक वाली चाय भी आपको काफी राहत पहुंचाती है।

सब्जियां फाइबर से भरपूर होती हैं, जो पाचन के लिए एक महत्वपूर्ण पोषक तत्व है। फाइबर शरीर से मल को बाहर निकालने के लिए आंतों को उत्तेजित करता है। सब्जियों के छिलके अक्सर फाइबर से भरपूर होते हैं और इनका सेवन करना सबसे अच्छा है। फाइबर से भरपूर छिलकों वाली कुछ सब्जियों में आलू, बीन्स और फलियां शामिल है।

फलों में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो पाचन के लिए अच्छे होते हैं, अगर आप संतरा, सेब, और केला जैसे पौष्टिक फल खाते हैं तो इनसे पाचन में मदद मिलती है।

दही में प्रोबायोटिक्स (Probiotics) होते हैं। ये जीवित बैक्टीरिया और खमीर का काम करते हैं, दही खाने से पांचन तंत्र मजबूत होता है और इससे पाचन क्रिया में मदद मिलती है।

केफिर एक फर्मेंटेड मिल्क (Fermented Milk) है, जिसमें प्रोबायोटिक्स (Probiotics) पाया जाता है। ये बेहतर पाचन (Digestion) और आंत स्वास्थ्य (Gut Health) को बढ़ावा दे सकते हैं।

आक्सर लोग पेट फूलने (Bloating) और गैस (Gas), सीने में जलन (Heart Burn) की समस्या से परेशान रहते हैं। कई बार परेशानी इतनी बढ़ जाती है कि इसका असर आपके काम पर भी पड़ता है। हेल्थ एक्सपर्ट की मानें तो ऐसे लोगों को तली भूनी चीजों और फैट वाला खाना खाने से बचना चाहिए और अपनी डाइट में ऐसे फ्रूट्स और सब्जियों को शामिल करना चाहिए। जिससे आप इन परेशानियों से निजात पा सकते हैं। आइए जानते हैं आपको क्या खाना चाहिए और क्या नहीं।

ये होती है परेशानी

1-सूजन

2-गैस

3-कब्ज

4-दस्त

5-जी मिचलाना

6-उल्टी

7-पेट में जलन