चेहरे की खूबसूरती बरकरार रखने के लिए करे ये…

मेकअप व स्किन केयर प्रोडक्ट्स की फेसपैक को भी सही मात्रा में इस्तेमाल करना चाहिए। तभी चेहरे को पूरा पोषण और फायदा मिल पाएगा। वहीं बहुत कम फेस मास्क लगाने से आपकी त्वचा पर पूरा निखार नहीं आ पाएगा।

इसके अलावा अधिक फेस मास्क लगाने से स्किन को नुकसान झेलना पड़ सकता है। ऐसे में इसे ना ज्यादा अधिक यानी मोटा और ना ज्यादा कम यानी पतला लगाएं।

अक्सर लड़कियां फेस मास्क लगाकर बातें करने लगती है। मगर इससे स्किन ढीली पड़ सकती है। ऐसे में झुर्रियां होने की परेशानी हो सकती है। इसके लिए हमेशा फेस पैक या मास्क लगाकर बेड या सोफा पर आराम से लेट कर इसे सुखाएं।

अक्सर लड़कियां कोई भी फेसपैक लगा लेती है। मगर इससे स्किन को पूरा फायदा यानी निखार नहीं मिल पाता है। असल हर किसी की स्किन टाइप अलग होती है।

ऐसे में उसी हिसाब से फेसपैक चुनना चाहिए। उदाहरण के तौर पर ड्राई स्किन वालों को हाइड्रेटिंग शीट मास्क और ऑयली स्किन वालों को मैटिफाई क्ले लगाना चाहिए।

चेहरे की खूबसूरती बरकरार रखने के लिए फेस मास्क फायदेमंद माना जाता है। इससे स्किन को गहराई से पोषण मिलने के साथ निखार आने में मदद मिलती है। मगर अक्सर लड़कियां फेस पैक व मास्क लगाने में कुछ गलतियां कर बैठती है। इसके कारण चेहरे पर पूरा निखार नहीं मिल पाता है। इसके अलावा स्किन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

फेसपैक लगाने से पहले हमेशा हाथ व चेहरे धोएं। ताकि स्किन पर जमा एक्सट्रा ऑयल, गंदगी साफ हो जाएं। नहीं तो स्किन को फायदे की जगह नुकसान झेलना पड़ सकता है। ऐसे में अच्छा रिजल्ट पाने के लिए पहले हाथों व चेहरे को धोएं।