पनीर को सॉफ्ट रखने के लिए करे ये आसान सा उपाय

कुकिंग का मतलब सिर्फ यह नहीं होता कि आप हर दिन कोई नई रेसिपी बनाते हैं, बल्कि स्मार्ट कुकिंग का मतलब यह है कि आप लेफ्ट ओवर यानी बची हुई चीजों से कैसे नई डिशेज बनाते हैं। वहीं, स्मार्ट कुकिंग से कई चीजों को खराब होने से बचाया जा सकता है। आज हम आपको ऐसे ही कमाल के कुकिंग टिप्स बता रहे हैं, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं।

आलू के छिलके आसानी से उतराने का तरीका 
आलू उबालते समय इसमें एक चुटकी नमक डाल दें, इससे छिलके आसानी से उतर जाते हैं।

पनीर को नरम कैसे रखें
गर्म नमक का पानी पनीर को नरम रखता है। आप इस टिप्स से पनीर को सॉफ्ट रख सकते हैं।

ग्रेवी को टेस्टी बनाने का तरीका
आप कोई भी चीजें बनाने के लिए एक खास तरीके को फॉलो करें। सबसे पहले प्याज डालें, फिर लहसुन और फिर अदरक और टमाटर इससे सब्जी जल्दी बनेगी और स्वाद भी बढ़ जाएगा।

मटर का रंग बनाए रखने के लिए 
मटर को उबालने से पहले चीनी मिला लें ताकि मटर का रंग हरा बना रहे।

स्वादिष्ट दाल
दाल में झाग से बचने के लिए दाल पकाते समय थोड़ा सा तेल डालें।

खाना जलने से कैसे रोकें
भारी तले का पैन खाने को जलने से रोकने में मदद करता है।

कुरकुरी पूड़ी बनाने का तरीका 
रवा यानी सूजी असल में पूड़ी को कुरकुरे बनाता है। आटा गूंथते समय 2-3 टेबल स्पून सूजी जरूर डालें।