भाजपा में शामिल होने के लिए कुमार विश्वास ने कही ये बात, केजरीवाल ने किया बवाल

कुमार विश्वास ने अन्ना आंदोलन में हिस्सा लिया था। इसके बाद केजरीवाल ने आप का गठन किया तो वो इस दल के संस्थापक सदस्य भी रहे थे।

 

हालांकि इसके बाद केजरीवाल से उनके कुछ मतभेद हो गए जिसके बाद उन्होंने आप को अलविदा कह दिया था। इसके बाद उन्होंने राजनीति से किनारा तो कर लिया था लेकिन लोकसभा चुनाव से पहले उनके भाजपा में जाने की खबरें आई थीं।

उस समय तो वो खबरें अफवाह निकलीं लेकिन फिर से दिल्ली चुनाव से पहले उनके भाजपा में जाने की खबरें आ रही थीं। जानें भाजपा में जाने पर क्या बोले कुमार विश्वास

कुमार विश्वास को लेकर खबरें आ रही थीं कि आम आदमी पार्टी छोड़ने वाले कुमार विश्‍वास को केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर भाजपा मुख्‍यालय में पार्टी की सदस्‍यता दिला सकते हैं।

इस खबर का पता लगते ही कतर में मौजूद कुमार विश्वास ने चुप्पी तोड़ दी। वो ट्विचर में बोले कि अप्रवासी भारतीयों के एक कार्यक्रम के लिए कतर में आया हूं। उन्होंने कहा कि क्या यहीं से शामिल हो जाऊं। साथ ही कहा कि इस खबर का रिपीट- अलार्म लगाकर हर हफ़्ते चला लिया करो। क्यूं बार-बार उंगलियों को कष्ट देते हो।

कभी आम आदमी पार्टी के सदस्य रहे कुमार विश्वास इन दिनों राजनीति से दूर हैं और कवि सम्मेलनों के जरिए लोगों का मनोरंजन कर रहे हैं।

हालांकि उनके अक्सर भारतीय जनता पार्टी में जाने की खबरें आती रहती हैं। लोकसभा चुनाव 2019 के समय भी ऐसी अटकलें सामने आई थीं। अब दिल्ली चुनाव 2020 के समय भी ये खबर सामने आई है। आइए जानें भाजपा में जाने की खबर पर कुमार विश्वास ने ट्विटर पर क्या बयान दिया है।