कल्पवृक्ष गिरी महाराज का ये आखिरी वीडियो देखकर लोगो के उड़े होश, दिया था ये आखरी संदेश

महाराष्ट्र के पालघर जिले में मॉब लिंचिंग के शिकार हुए संतों में एक कल्पवृक्ष गिरी महाराज भी थे। वह उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले थे। बताया जाता है कि उन्होंने महज 10 वर्ष की आयु में ही घर छोड़ दिया था और संतों के साथ रहने लगे थे।

सोशल मीडिया पर कल्पवृक्ष गिरी महाराज का एक वीडियो वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह उनका आखिरी वीडियो था।नासिक से सूरत जा रहे दो ‘साधुओं’ और उनके चालक को पुलिस की मौजूदगी के बीच 16 अप्रैल की रात गडचिनचले गांव के बाहर 200 लोगों की भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला और कहा कि वे लुटेरे या बच्चों के अपहरणकर्ता थे।

अगली सुबह पीड़ितों की पहचान जूना अखाड़े के चिकने महाराज कल्पवृक्ष गिरि, 70, सुशीलगिरि महाराज, 30, और उनके चालक 30 वर्षीय नीलेश तेलवडे के रूप में की गई।