जन्माष्टमी पर 30 साल बाद बन रहा ये विशेष संयोग, इन 3 राशि वालों को मिलेगा आकस्मिक धन

भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को बालगोपाल का जन्मोत्सव मनाया जाता है जिसे जन्माष्टमी के नाम से जाना जाता है। इस साल जन्माष्टमी का पर्व 6 और 7 सितंबर 2023, को मनाया जाएगा। जन्माष्टमी के दिन ग्रह-नक्षत्रों का दुर्लभ संयोग बन रहा है। 30 साल बाद इस साल जन्माष्टमी के दिन शनि ग्रह स्वराशि कुंभ में रहेंगे। इसके अलावा जन्माष्टमी के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है, चंद्रमा वृषभ राशि में रहेगा और साथ ही भगवान कृष्ण के जन्म का नक्षत्र रोहिणी नक्षत्र रहेगा। ऐसे में जन्माष्टमी के पावन पर्व कुछ राशियों की किस्मत चमकने वाली है। आइए जानते हैं वो कौन सी राशियां हैं।

वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए यह पर्व भाग्योदय करने वाला है। जन्माष्टमी पर वृषभ राशि के जातकों को अचानक धन लाभ मिलने की संभावना है। किसी बड़े काम में सफलता मिलने की भी संभावना है। नौकरी में आपका कार्य प्रदर्शन अच्छा होने के कारण आपकी पदोन्नति की भी संभावना है। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैन तो आपकी आय में भी वृद्धि होगी और व्यापार भी बढ़ेगा।

सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों की किस्मत पर कान्हा जी की कृपा बरसने वाली है। आजीविका के साधन बढ़ेंगे, आय में भी वृद्धि हो सकती है। जीवनसाथी से जो मनमुटाव चल रहा था वो भी दूर होगा। आप कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं जो आपके लिए लाभकारी साबित हो सकता है। व्यापार में अगर आप साझेदारी कर रहे हैं तो यह समय आपके लिए अनुकूल है।

मकर राशि
मकर राशि के जातकों का इस दिन भाग्य पूरा साथ देगा। अचानक से आपको धनलाभ हो सकता है। काफी समय से अटक हुआ धन आपको जन्माष्टमी के दिन वापस मिल सकता है। आपकी कोई महत्वाकांक्षा पूरी हो सकती है। पदोन्नति और वेतनवृद्धि की भी संभावना है।