आम्रपाली दुबे और निरहुआ के इस गाने ने मचाया धमाल, देख लोग हुए घायल

आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव यानी निरहुआ भोजपुरी इंडस्ट्री के पॉपुलर स्टार हैं। दोनों ने साथ में कई हिट फिल्में दी हैं। अब दोनों की फिल्म के एक गाने ने ऐसा कमाल किया है कि दोनों ही स्टार्स खुशी से झूम रहे हैं। दरअसल, दोनों की फिल्म निरहुआ हिंदुस्तानी का गाना उड़ जइबू ए मैना के यूट्यूब पर 100 मिलियन व्यूज हो गए हैं। ये गाना साल 2014 में रिलीज हुआ था।

आम्रपाली और निरहुआ दोनों ने इस गुड न्यूज को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। आम्रपाली ने इस गाने पर अपना वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में आम्रपाली ने रेड कलर की फ्लोरल ड्रेस पहनी है और इसमें परफॉर्म कर रहे हैं। वीडियो शेयर कर आम्रपाली ने लिखा, ‘100 मिलियन व्यूज।’ इस वीडियो को निरहुआ ने ही शूट किया है।

बता दें कि इस गाने का नाम उड़ जाइबू ये मैना है जो फिल्म निरहुआ हिंदुस्तानी का है। इसे परवेश लाल यादव और राहुल खान ने प्रोड्यूस किया है और डायरेक्ट सतीश जैन ने किया है। गाने के लिरिक्स प्यारे लाल यादव ने लिखे हैं और म्यूजिक राजेश रजनीश ने दिया है। बता दें कि इस फिल्म में दिनेश लाल यादव, आम्रपाली दुबे, संजय पांडे और अन्य कई स्टार्स थे।