हुमा कुरैशी के इस नए अंदाज ने ढाया कहर, बार – बार लोग देख रहे विडियो

इस सीरीज को सुभाष प्रोड्यूस करने जा रहे हैं। राबड़ी बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और दिग्गज नेता लालू प्रसाद यादव की पत्नी हैं। राबड़ी 1997 में बिहार की पहली महिला मुख्यमंत्री बनी थीं। राबड़ी की नियुक्ति के खिलाफ विभिन्न दलों, मीडिया और राजनीतिक विशेषज्ञों ने अपनी नाराजगी व्यक्त की थी।

 

खबरों के अनुसार सोहम शाह इस सीरीज में लालू का किरदार निभाएंगे। इस वेब सीरीज में अमित सियाल और विनीत कुमार सिंह भी अहम भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं।

निर्माता करण शर्मा इस सीरीज से निर्देशन के क्षेत्र में कदम रखने जा रहे हैं। इससे पहले करण 2013 में शॉर्ट फिल्म ‘ब्लैक होली’ का भी निर्देशन कर चुके हैं।

खबरों की मानें तो हुमा की ‘महारानी’ बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी से प्रेरित होगी। बताया जा रहा है कि वेब सीरीज ‘महारानी’ में हुमा का किरदार बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी से प्रेरित होगा। इस मल्टी सीजन सीरीज में यह दिखाया जाएगा कि कैसे जिसके राजनीतिक करियर की कोई उम्मीद नहीं होती है, वो इस क्षेत्र में ऊंचाइयों तक पहुंचती हैं।

फिल्ममेकर सुभाष कपूर की बेब सीरीज ‘महारानी’ की चर्चा बीते काफी समय से हो रही है। इस सीरीज में हुमा मुख्य भूमिका में नजर आने वाली हैं। यह पॉलिटिकल ड्रामा सीरीज होगी, जिसमें कई एपिसोड होंगे। अब इस सीरीज से जुड़ी एक जानकारी सामने आ रही है।