विराट कोहली ने बनाया ये नया रिकॉर्ड , तोड़ पाना मुश्किल

विराट अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज 8 हजार रन बनाने वाले कप्तान हैं।  उन्होंने 137 पारियों में यह कारनामा किया है। विराट दुनिया के एकमात्र बल्लेबाज हैं, जिन्होंने टेस्ट में लगातार चार सीरीजों में दोहरा शतक लगाया है।

 

टी 20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में विराट पहले स्थान पर हैं। उन्होंने अब तक खेले 82 मैचों की 76 पारियों में 2794 रन बनाए हैं।

क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में विराट तीसरे स्थान पर हैं। तीनों प्रारूपों में उनके कुल 70 शतक हैं। उनसे ठीक आगे ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग के नाम 71 शतक और भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के 100 शतक हैं।

भारतीय क्रिकेट टीम के महान बल्लेबाज और कप्तान विराट कोहली आज विश्व क्रिकेट में सबसे प्रसिद्ध स्टार हैं। क्रिकेट की दुनिया में वह एक के बाद एक नए कीर्तिमान स्थापित करते हैं। लगभग 12 साल के अपने क्रिकेट करियर में उन्होंने कई रिकॉर्ड बनाए हैं। आज हम आपको कोहली के 10 रिकॉर्ड के बारे में बताने जा रहे हैं जो उन्हें दिग्गज क्रिकेटर बनाता है।