विकास दुबे की गिरफ्तारी पर इस नेता ने दिया ये बड़ा बयान, कहा इसके लिए…

कानपुर गोलीकांड का आरोपी गैंगस्टर विकास दुबे को मध्य प्रदेश के उज्जैन से गिरफ्तार कर लिया गया है, आपको बता दें कि 8 पुलिस वालों के हत्याकांड के सातवें दिन विकास को मध्य प्रदेश के उज्जैन से गिरफ्तार किया गया, बताया जा रहा है कि उसने खुद ही स्थानीय मीडिया और पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया.

आपको बता दें कि मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी विकास दुबे की गिरफ्तारी की पुष्टि की। पुलिस सूत्रों के मुताबिक मंदिर के पुजारी ने पुलिस को बुलायाकर विकास दुबे की जानकारी दी। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पहले कहा था कि हमारी पुलिस किसी को छोड़ती नहीं है। वारदात होने के बाद से ही मध्यप्रदेश की पुलिस को सक्रिय रखा गया था जिससे यह कामयाबी मिली। सूत्रों के मुताबिक विकास दुबे महाकलेश्वर मंदिर पहुंचे और सुबह 9 बजकर 55 मिनट पर विकास दुबे ने मंदिर के सामने अपना नाम ढाल बनाया। मौके पर स्थानीय मीडिया को भी बुलाया गया था।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इसके लिए उज्जैन पुलिस को बधाई दी है। साथ ही उन्होंने कहा कि जिनको लगता है कि महाकाल की शरण में जाने से उनके पाप धूल जाएंगे, उन्होंने महाकाल को जाना ही नहीं।

सीएम शिवराज ने ट्वीट कर कहा कि हमारी सरकार किसी भी अपराधी को बख़्शने वाली नहीं है। उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी बात की है। मध्य प्रदेश पुलिस जल्द ही उसे उत्तर प्रदेश पुलिस को सौंपेगी।

कानपुर एनकाउंटर में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या का मुख्य आरोपी विकास दुबे को आज मध्य प्रदेश के अंजाने में महाकाल मंदिर से गिरफ्तार कर लिया गया।