सर्दियों में उंगलियां सूज जाने की यह है वजह लहसुन, कपूर और नारियल देगा राहत, जाने कैसे

सर्दियों में अकसर अधिक ठंड, पानी और सीलन आदि के कारण हाथ और पैरों की उंगलियां सूज जाती हैं। इनमें दर्द होने से काफी परेशानी होती है। अमूमन हम इन सूजी उंगलियों को आग, हीटर में सेंकने लग जाते हैं। इन्हें खुजाने लग जाते हैं। एक्सपर्ट की मानें तो यही हमारी सबसे बड़ी गलती होती है। विशेषज्ञ मानते हैं कि हमें ठंड से उंगलियों के सूज जाने पर उन्हें आग में सेंकने से बचना चाहिए। खुजली होने पर उन्हें रगड़ना या खुजलाना नहीं चाहिए।

पहले यह जानिए की ऐसा होता क्यों है? दरअसल, ठंड के कारण हमारी त्वचा के अंदर की मांसपेशियां जम जाती हैं। जिसके बाद वह लाल दिखती है और उनमें सूजन आ जाती है। बस हमें करना क्या है कि इन्हें वापस गर्म करना है। गर्माहट मिलने पर ये मांसपेशियां फिर से फैल जाएंगी। यह अपने पुराने आकार में आ जाएंगी। अगर उंगलियां लाल हो गई हैं। वह सुन्न पड़ गई हैं तो यह घरेलू नुस्खें अपनाएं। इससे उंगलियों में आराम पड़ेगा और सूजन भी कम होगी।

पहले एक चम्मच हल्दी को दो चम्मच या जरूरत अनुसार जैतून के तेल में मिला लें। फिर इस पेस्ट को गर्म कर लें। ध्यान रखें पेस्ट को मध्यम आंच पर हल्का गर्म करना है। जब यह पेस्ट गुनगुना हो तो उसे सूजन वाली उंगलियों पर लगा लें और कुछ देर ऐसे ही छोड़ दें। करीब आधा घंटा बाद गुनगुने पानी से आप उंगलियों को अच्छे से धो लें। दिन में दो तीन बार ऐसा करने से आप देखेंगे की उंगलियों की सूजन कम हो रही है। आपको दर्द भी कम महसूस होगा।

5 कली लहसुन की लें। इन्हें सरसों के तेल में डालकर अच्छे से पका लें। इस तेल में थोड़ा सा सेंधा नमक ओर डाल लें। सेंधा नमक से खुजली कम होगी। तेल को ठंडा होने पर उंगलियों पर लगाए। इसके अलावा प्याज, नारियल व कपूर का तेल लगाने से भी उंगलियों की सूजन में राहत मिली है। सर्दियों में लापरवाही न बरतें। पैरों में मोजे और हाथ में दस्तानें पहनें। सुबह-शाम एक्सरसाइज करें जिससे खून का दौरा सामान्य बना रहे। खुजली या सूजन होने पर उंगिलयों को गर्म पानी से धोएं।