रिलीज हुआ सलमान खान का ये नया गाना , साथ में नजर आई प्रज्ञा जायसवाल

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) ने बीते दिन सोशल मीडिया पर अपने अपकमिंग सॉन्ग ‘मैं चला’ (Main Chala)का टीजर शेयर कर फैन्स को एक्साइटिड कर दिया था।

ऐसे में अब फैन्स का इंतजार पूरा हो गया है और ‘दबंग खान’ का नया गाना ‘मैं चला’ रिलीज हो गया है। इस गानें में सलमान के साथ प्रज्ञा जायसवाल (Pragya Jaiswal) की जोड़ी बनी है। सलमान खान के इस गाने को फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर अपना प्यार जाहिर कर रहे हैं। कई सेलेब्स ने भी सलमान खान के इस पोस्ट पर रिएक्ट किया है।

सलमान खान का ये नया गाना, फैन्स को खूब पसंद आ रहा है और वो सोशल मीडिया पर तेजी से कमेंट कर रहे हैं। बता दें कि एक ओर जहां गाने में सलमान,  प्रज्ञा के साथ नजर आ रहे हैं तो वहीं इस गाने को आवाज सुपरहिट सिंगर गुरु रंधावा (Guru Randhawa) ने दी है। वहीं इस गाने में बतौर सिंगर गुरु का साथ यूलिया वंतूर (Iulia Vântur) ने दिया है। ये दोनों भी गाने में नजर आ रहे हैं।