कनिका कपूर को ट्रोल होता देख इस एक्ट्रेस ने कही ये बड़ी बात:’थोड़ी दया दिखाओ वह बीमारी…’

कनिका कपूर जबसे कोरोना पॉजिटिव हुई है तबसे बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी हंगामा मच गया है। कनिका कपूर के संपर्क में आए 162 लोगों में से 32 तो केवल कानपुर के ही हैं।इनमें से 63 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है।

पीजीआई के एक वरिष्ठ डॉक्टर ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि कनिका को विशेष सुविधाएं देने के लिए कई ‘बड़े’ लोग भी अस्पताल और डॉक्टरों पर अनावश्यक दबाव बना रहे हैं गायिका कनिकाशुक्रवार को वह तब सुर्खियों में आईं जब उनके कोरोना वायरस से संक्रमित होने का पता चला और जांच में उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इससे पहले कनिका लखनऊ और कानपुर में कई सार्वजनिक कार्यक्रमों में हिस्सा ले चुकी थीं।

सब कनिका को लेकर अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं। अब हाल ही में कबीर खान की पत्नी मिनि माथुर ने अपना रिएक्शन दिया है।कबीर खान की पत्नी मिनि माथुर ने अपना रिएक्शन दिया है। मिनी ने ट्वीट किया, ‘मैं कनिका कपूर को पर्सनली नहीं जानती, लेकिन कोई जानबूझकर अपने बच्चों और माता-पिता को मुश्किल में क्यों डालेगा? क्या वह गैरजिम्मेदार थीं और चीजों का पता नहीं था? हां। क्या उनके खिलाफ एफआईआर करके उन्हें फंसाया जा रहा है। थोड़ी दया दिखाओ। वह बीमारी हैं।’

आपको जानकर हैरानी होगी कि, कनिका कपूर इन लोगों से मुलाकात करने कानपुर पहुंची थीं। कनिका कपूर की इन हरकतों की वजह से ही उन पर एफआईआर तक करवा दी गई है। वहीं लोगों का गुस्सा भी कनिका कपूर पर जमकर निकल रहा है।