दुनिया की सबसे ज्यादा सेफ माने जानी वाली जगह ट्रंप की इस जगह पर अब ये खतरनाक हादसा

राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा , ‘व्हाइट हाउस के बाहर फायरिंग हुई थी, अब स्थिति नियंत्रण में है। मैं सीक्रेट सर्विस के कर्मचारियों (USSS) को उनके त्वरित और प्रभावी कार्य करने के लिए धन्यवाद देना चाहूंगा। किसी शख्स को अस्पताल ले जाया गया है।’ बता दें कि सीक्रेट सर्विस की तरफ से की गई कार्रवाई में फायरिंग करने वाले शख्स को गोली लगी है और उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

राष्ट्रपति से ब्रीफिंग में सवाल किया गया कि क्या इस घटना से उन्हें परेशानी हुई… इसके जवाब में उन्होंने कहा, ‘क्या मैं परेशान दिखता हूं दुनिया हमेशा खतरनाक जगह रहा है, ऐसा पहली बार नहीं हुआ है।’ सुरक्षित होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि वे पूरी तरह सुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

अमेरिका में सोमवार को डेली ब्रीफिंग के दौरान व्हाइट हास के बाहर फायरिंग की घटना हुई। जिस वक्त यह फायरिंग हुई उसी वक्त राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे। राष्ट्रपति ट्रंप ने स्वयं इस घटना की जानकारी पत्रकारों को दी। बताया जा रहा है कि अब स्थिति नियंत्रण में है और सीक्रेट सर्विस एजेंटों की गोली से संदिग्ध हमलावर घायल हो गया। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया।

घटना की जानकारी मिलते ही सीक्रेट सर्विस के अधिकारियों ने तुरंत ही कार्रवाई की। सीएनएन के अनुसार, फायरिंग की जानकारी मिलते ही ब्रीफिंग रूम से राष्ट्रपति को सुरक्षित निकाला गया लेकिन थोड़ी ही देर बाद वे वापस आए और ब्रीफिंग को फिर से शुरू किया और कहा कि हालात नियंत्रण में हैं। राष्ट्रपति ने सीक्रेट सर्विस को शुक्रिया अदा किया और कहा कि उन्होंने काफी अच्छा काम किया।