किसानों के लिए आई ये बड़ी खबर , सरकार करने जा रही ऐसा

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, ‘गत वर्ष जब कोरोना का संकट शुरू हुआ और उन्होंने मुख्यमंत्री का पदभार संभाला, तब किसानों की अनेक समस्याएं लंबित थीं।

सबसे पहले फसल बीमा योजना का 2200 करोड़ का प्रीमियम राज्य सरकार द्वारा जमा किया गया, जो पूर्व सरकार ने जमा नहीं किया था। इस राशि के जमा करने के फलस्वरूप 3200 करोड़ रुपए की राशि प्राप्त हुई।

एक वर्ष में 8699 करोड़ रुपए की बीमा राशि किसानों के खाते में जमा की गई। इसके अलावा 100 करोड़ रूपये उद्यानिकी फसलों के बीमा के भी जमा किये गये। सभी मिलाकर विभिन्न योजनाओं में किसानों को 89 हजार करोड़ रूपये की राशि दी गई है।’

इसी के साथ इस दौरान मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि, ‘भारतीय किसान संघ ने आज किसान मित्र सम्मान दिया है, जिसके लिए संघ के आभारी हैं।

किसान संघ से मिले इस सम्मान का सदैव मान रखेंगे। मध्यप्रदेश के परिश्रमिक किसानों ने रिकार्ड गेहूं उत्पादन कर मध्यप्रदेश को उपार्जन में पंजाब से आगे बढ़कर पहले स्थान पर लाने का कार्य किया है।

भारतीय किसान संघ के देश में 500 से अधिक शाखायें हैं। संघ के अखिल भारतीय संगठन मंत्री यहां उपस्थित हैं, जो इस संगठन को किसान वर्ग की वास्तविक समस्याओं के समाधान का माध्यम बनाने का कार्य कर रहे हैं।’

 मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हाल ही में एक बयान देते हुए कहा है कि, ‘राजस्व विभाग सहित किसानों से संबंधित अन्य विभागों की व्यवस्थाओं में आवश्यक सुधार के लिए शुद्धिकरण सप्ताह के अंतर्गत संशोधन कार्य आरंभ होगा।’

जी दरअसल बीते शनिवार को शिवराज सिंह चौहान शिवाजी नगर में भारतीय किसान संघ द्वारा आयोजित किसान संवाद कार्यक्रम एवं सम्मान समारोह में शामिल हुए।

इस दौरान वह सभी को संबोधित कर रहे थे। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि, ‘किसान मंच बनाकर संवाद और चर्चा के माध्यम से किसानों के कल्याण कार्यों को और बेहतर ढंग से पूरा किया जाएगा। कृषकों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित करने के कार्य निरंतर जारी रहेंगे। कोरोना से बचाव में भी किसानों का सहयोग लिया जायेगा।’