कपूर का इस्तेमाल करने से मिलता है ये बड़ा लाभ

कपूर से सूंघने की क्षमता बढ़ती है। अगर आपको घर में घुटन महसूस हो रही है तो आप थोड़ा सा कपूर जलाकर पूरे घर में उसे घूमा दीजिए। इससे ऑक्सीजन लेवल बढ़ता है।

अक्सर लोगों के चश्मे का नंबर लगातार बढ़ता जाता है। ऐसे में कपूर को हल्का सा गर्म कर भौहें के ऊपर सेकने से नंबर कम होने लगता है। अगर आपके पैरों में लगातार सूजन आ रही और दर्द हो रहा है तो कपूर से आपको आराम मिल सकता है। कपूर और गर्म पानी में नमक डालकर पैरों को सेंक लीजिए।

जब शरीर में किसी रसायन की कमी होती है तब मन नहीं लगता है। कई बार हम मिट्टी का तेल सूंघते हैं जिससे काफी अच्छा महसूस करते हैं। वैसे ही कपूर को सूंघने से दिमाग में मौजूद लेकवस नामक रसायन अधिक सक्रिय हो जाते हैं जो निर्णय लेने की क्षमता को बढ़ाते हैं।

कपूर एक आयुर्वेदिक औषधि है। इसके अलग-अलग तरह से कई सारे फायदे हैं। शरीर पर भी इसे लगाया जाता है, सिर में लगाया जाता है, कपड़े में इसे रखा जाता है.

पूजा-पाठ भी इसके बिना अधूरी है, घर की नकारात्मकता को कम करने में भी कपूर का प्रयोग किया जाता है। इसके और भी कई सारे फायदे हैं।