जीरा का उपयोग करने से मिलता है ये बड़ा लाभ

जीरा के सेवन से जोड़ों के दर्द से भी छुटकारा मिलता है। जीरा में औषधीय गुणों के अलावा आयरन भी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसके नियमित सेवन से शरीर में खून की कमी को आसानी से पूरा किया जा सकता है।

जीरा, अजवायन, सौंफ को पीस कर नियमित रूप से सेवन करने से शरीर में शुगर नियंत्रित रहता है। जीरे को भूनकर पीस लें और काले नमक के साथ सेवन करने से पेट के विकार (गैस, एसिडिटी, अपच) आदि में राहत मिलती है।

भारती घरों में जीरा का इस्तेमाल दाल और सब्जियों में तड़के या छौंक लगाने के लिए किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं ये बारीक और छोटे दाने वाला जीरा कई सारी बीमारियों को दूर करने में बहुत ही ज्यादा लाभकारी होता है। यह पेट संबंधी रोगों के लिए अचूक दवा है। इसी बीच आज हम आपको जीरा से होने वाले फायदो के बारे में बताने जा रहे हैं। तो आइए जानते हैं इन फायदो के बारे में।