अरबी खाने से मिलता है ये बड़ा फायदा

आज हम आपको अरबी के फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं, अरबी को न सिर्फ सब्जी के रूप में बल्कि इसे और भी कई रूपों में इस्तेमाल करके बहुत से लाभ मिलते हैं, तो चलिए जान लेते हैं।


फोड़े फुंसी हो जाने पर अरबी के पत्तों की डंठल जलाकर उसकी राख लगाने से फोड़े फुंसी ठीक हो जाते है।  शरीर में दाने हो जाने पर अरबी के पत्तों की राख नारियल तेल में मिलाकर लगाने से दाने ठीक हो जाते हैं।

पेशाब में जलन होती हो तो अरबी के पत्तों का रस 3 दिन तक पीने से जलन ठीक हो जाती है। अरबी चेहरे की झुर्रियां और स्किन की ड्राईनेस भी दूर करती है, इसके लिए अरबी की सब्जी खानी चाहिए।

अरबी की सब्जी खाने से दूध पिलाने वाली महिलाओं में दूध का उत्पादन बढ़ता है।अरबी एक उष्णकटिबन्धीय पेड़ है जिसे इसकी जड़ में लगी अरबी नामक सब्जी के लिए मुख्यतः उगाया जाता है।

इसके साथ ही इसके बड़े-बड़े पत्ते भी खाद्य हैं। यह बहुत प्राचीन काल से उगाया जाने वाला पेड़ है। कच्चे रूप में पेड़ जहरीला हो सकता है। ऐसा इसमें मौजूद कैल्शियम ऑक्ज़ेलेट के कारण होता है। हालांकि ये लवण पकने पर नष्ट हो जाता है। या इनको रात भर ठण्डे पानी में रखने पर भी नष्ट हो जाता है।