जिम सेशन के दौरान हुई इस बड़ी दुर्घटना के कारण इस हॉकी खिलाड़ी का करियर हुआ था बर्बाद

पिछले साल अप्रैल में जिम सेशन के दौरान हुई एक दुर्घटना के कारण भारतीय महिला हॉकी खिलाड़ी रीना का करियर खत्म होने की कगार पर पहुंच गया था, लेकिन लड़ने की उनकी मजबूत इच्छाशक्ति ने उन्हें फिर से भारतीय टीम की जर्सी पहनने के लायक बना दिया है। मिडफील्डर रीना ने वर्ष 2017 में न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले से भारतीय टीम के लिए पदार्पण किया था।

वर्ष 2017 में पदार्पण करने के बाद से रीना भारतीय टीम में नियमित रूप से शामिल रहती थी। वह 2018 एशियाई खेलों में रजत पदक जीतने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम का हिस्सा थी।

इसके अलावा वह इस साल एफआईएच महिला विश्व कप में भी खेली थीं। लेकिन 2019 में हुई उस घटना से पहले वह शानदार प्रदर्शन कर रही थी। इस चोट ने उनके ओलंपिक क्वालीफायर में भागीदारी पर प्रश्न चिह्न् लगा दिया।