डायबिटीज के मरीजो को यह खाना बेहद फायदेमंद

डायबिटीज होने पर अकसर लोग खानपान को लेकर कन्फ्यूज रहते हैं। डायबिटीज में क्या आहार लें जो फायदेमंद रहे? डायबिटीज के लिए सबसे अच्छे खाद्य पदार्थ क्या हैं? अकसर लोग इन सवालों के जवाब तलाशते नजर आते हैं। आज हम आपको बताएंगे की डायबिटीज में आप क्या खाद्य पदार्थ लें जिससे आपका ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहे।

एक्स्पर्ट कहते हैं खाने में फाइबर शुगर लेवल को नियंत्रित रखने में मदद करता है। शुगर या डायबिटीज होने पर हमें हाई फाइबर डाइट लेनी चाहिए। हमें लो फैट, लो कोलेस्ट्रॉल और लो शुगर और सॉल्ट डाइट खानी चाहिए। डायबिटीज में समय से खाना खाएं। खाना खाने में देरी न करें। अधिक खाना और लेट नाइट खाना न करें। डायबिटीज में दिन में सोने से बचना चाहिए। शराब पीने और स्मोकिंग करने से परहेज करना चाहिए। इनसे शुगर लेवल बढ़ने का खतरा रहता है।

अकसर हमें फ्रूट चाट खाना पसंद होता है। लेकिन शुगर होने पर एक बार में एक तरह का ही फल खाने की सलाह दी जाती है। डायबिटीज में हम संतरा, बेरीज, सेब, अंगूर खा सकते हैं। इसके अलावा डॉक्टर की सलाह पर फल लिए जा सकते हैं। हमें लो शुगर लेवल वाले फल खाने हैं। डॉक्टरों की मानें तो बेरीज इंसुलिन सेंसिविटी को इम्प्रूव करती है। सेब हार्टअटैक के खतरे को कम करता है। अंगूर से इंसुलिन रेस्पॉन्स में सुधार आता है। इसके अलावा यह सभी फल ब्लड में ग्लूकोज को कम करने में मदद करते हैं।

डायटिशियन कहते हैं सब्जियों को चयन करते में सावधानी बरतनी चाहिए। खाने में ब्रोकली, गाजर, पालक, टमाटर, दाल, राजमा और चना आदि ले सकते हैं। ब्रोकली में सल्फोराफेन होता है। वहीं, गाजर में ल्यूटिन और बीटा कैरोटीन पाचन के लिए काफी फायदेमंद है। शुगर में टमाटर में लाइकोपीन, विटामिन-सी, बीटा-कैरोटीन, फ्लेवोनॉइड, पोटैशियम फायदा पहुंचाता है। और विटामिन-ई जैसे कई पोषक तत्व होते हैं, जो डायबिटीज में सुधार कर सकते हैं।

यह खाना फायदेमंद

  • बादाम
  • अखरोट
  • पिस्ता
  • चिकन और फिश
  • अंडा

इन खाद्य पदार्थ से बनाएं दूरी 

  • ज्यादा मीठे फल
  • फैट वाले खाद्य पदार्थ
  • अधिक कार्ब्स और तली-भुनी चीजों से बचें
  • जंक फूड नहीं खाना चाहिए
  • नया चावल, नया गेहूं,
  • काले चने
  • आलू, सोयाबीन, मैदा
  • घी, गुड़, चीनी, रिफाइंड
  • दूध, देसी घी, दही और छाछ (डाक्टर के परामर्श अनुसार सेवन करें)