इस दिन लॉंच होगी Tiago CNG, जाने क्या होगी खासियत

टाटा मोटर्स (Tata Motors) सीएनजी पेसेंजर व्हीकल सेग्मेंट में एंट्री करने की योजना बना रही है, जिसमें अभी मारुति सुजुकी का दबदबा है। कंपनी जनवरी 2022 में 2 नई CNG गाड़ियां टियागो सीएनजी (Tiago CNG) और टिगोर सीएनजी (Tigor CNG) के लॉन्च की तैयारी कर रही है।

टाटा के कुछ डीलरशिप ने CNG से चलने वाली टियागो और टिगोर के लिए प्री-बुकिंग भी करना शुरू कर दिया है। हालांकि टाटा ने अभी इस बारे में कोई घोषणा नहीं की है। आने वाले हफ्तों में आधिकारिक घोषणा होने की उम्मीद है। Tiago और Tigor के CNG वर्जन को भारतीय सड़कों पर पहले भी कई बार टेस्टिंग करते देखा जा चुका है।

सीएनजी वर्जन में बड़े बदलाव नहीं होंगे। उम्मीद की जा रही है कि Tiago CNG और Tigor CNG रेगुलर वेरिएंट्स के लोअर और मिड-लेवल वेरिएंट्स में आएंगी। हालांकि, अभी नए मॉडल्स के बारे में आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

अभी जो मॉडल मौजूद है वह 1.2-लीटर, 3-सिलेंडर रेवोट्रॉन पेट्रोल इंजन, 86bhp की पावर और 113Nm का टार्क पैदा करते है। सीएनजी वर्जन में स्टैण्डर्ड के तौर पर मैन्युअल गियरबॉक्स मिलेगा। CNG वेरिएंट के फ्रंट फेंडर और रियर प्रोफाइल पर नए सीएनजी बैज देखने को मिल सकते है।