भारत के बाद चीन को झटका देने की तैयारी में जुटा ये देश, करने जा रहा…

चीन के खिलाफ तमाम देश एकजुट हो रहे हैं। इससे पहले ताइवान ने 2019 में भी ऐसी ही योजना बनाई थी। उसने अपनी सभी कंपनियों को चीन से वापस बुलाया था। अब जापान भी वही कदम उठा रहा है।

 

जापान ने चीन के अलावा वियतनाम, म्यांमार, थाइलैंड, दक्षिण पूर्व एशियन देशों से अपनी यूनिटों को वापस बुलाने का फैसला कर चुका है। इसके लिए कंपनियों को पैसा दिया जा रहा है।

इतना ही नहीं जापान कंपनियों को इसके लिए पैसे भी दे रहा है। माना जा रहा है कि चीन से जापान की 57 कंपनियां बाहर आ सकती हैं। वहीं, कुछ अन्य देशों से भी जापान ने कंपनियों से बाहर आने के लिए कहा है।

जापान ने यह कदम इसलिए उठाया है, ताकि लोकल सप्लाई चेन पर कोई असर ना पड़े और चीन पर उसकी निर्भरता कम हो सके। जापान 57 कंपनियों को वापस अपने देश में लगाने के लिए 53.6 करोड़ डॉलर खर्च करने जा रहा है।

भारत के बाद जापान भी चीन को झटका देने की तैयारी कर रहा है। दरअसल, जापान सरकार ने चीन में लगी अपनी कंपनियों को वापस आने के लिए कहा है।