इस देश ने पार की क्रूरता की सारी हदें, मर चुकी महिला को फांसी पर लटकाया, कहा – आंख के बदले आंख

वकील ने आगे बताया कि प्रशासन ने मानवीयता भूलकर महिला के शव के हाथ बांधे और उसे स्‍टूल पर बैठा दिया। उस शव के गले में फंदा पड़ा था। उस समय उस महिला की सास भी वहां मौजूद थी जिसने उसके स्‍टूल में लात मारी और जाहरा का शव फंदे पर झूलने लगा।

ईरान का प्रशासन जाहरा को फांसी पर चढ़ाना ही चाहता था। ईरान में आंख के बदले आंख का कानून है, इसी वजह से महिला की सास को ये अधिकार दिया गया कि वह अपने बेटे की मौत का बदला ले सके।

वकील ने कहां कि मीडिया को बताया कि जाहरा से पहले वहां 16 लोगों को फांसी दी जानी थी। जिसकी वजह से जाहिरा डर और तनाव में आ गई थी जिसके कारण उसे हार्ट अटैक आया और उसकी मौत हो गई।

उस महिला के वकील ने बताया है कि इस महिला का नाम जाहरा इस्‍माइली था। उसके दो बच्‍चे हैं। महिला का पति उससे और उसके बच्‍चों से खूब मारपीट करता था।

एक दिन जब उसके पति ने उसे और उसके बच्चों को मार रहा था जिससे तंग आकर उस महिला ने अपने की हत्या कर दी। ज्ञात हो कि ईरान का कानून काफी सख्‍त है, ऐसे में उसे फांसी की सजा सुनाई गई।

ईरान में एक महिला को पति की हत्‍या के जुर्म में फांसी दी जानी थी। मगर इसके पहले ही उसको हार्ट अटैक आया जिससे उसकी मौत से हो गई। मौत हो जाने के बाद भी उसके शव को फांसी के फंदे पर लटका दिया गया।

मिली जानकारी के मुताबिक महिला का पति ईरान में intelligence officer था। तेहरान के बाहरी इलाके कराज की राजाई शहर की जेल में यह फांसी की घटना हुई।