इस देश ने भारत पर कसा तंज, कहा सुधारना बेहद जरुरी…

ओली इस ट्वीट के माध्यम से कहना चाहते हैं कि भारत सत्य की जीत चाहता है या फिर ताकत की जीत। वहीं इसके अलावा नेपाली प्रधानमंत्री ने यह भी कहा है कि वह भारत के साथ अपनी दोस्ती को मजबूत करना चाहते हैं.

 

नेपाल के प्रधानमंत्री केपी ओली शर्मा ने ट्वीट कर कहा है कि भारत के राष्ट्रीय चिन्ह अशोक में ‘सत्यमेव जयते’ लिखा है या फिर सिंहमेव जयते’? दरअसल इस तरह का ट्वीट करके ओली ने भारत पर तंज कसा है।

इसलिए पूर्व की गलतफहमियों को सुधारना बेहद जरुरी है।इसके अलावा नेपाल के प्रधानमंत्री ओली ने देश सेना प्रमुख के चीफ एम. एम नरवणे के उस बयान पर भी आपत्ति जताई है। जिसमें उन्होंने कहा था कि नेपाल के रुख में बदलाव आंतरिक नहीं बाहरी है। उन्होंने इसके लिए चीन को जिम्मेदार बताया था।

उनके इस बयान पर ओली ने कहा है कि चीन को भी हमने अपना पक्ष स्पष्ठ किया है। ओली कहते हैं कि हम केवल अपनी जमीन पर हक जता रहे हैं।

क्योंकि हम अपने देश की जनता का प्रतिनिधित्व करते हैं। और यह आवाज हमारे देश की आवाज है।भारत और नेपाल के बीच पिछले कुछ दिनों से सीमा विवाद बढ़ता जा रहा है।

बता दें हाल में नेपाल ने अपने देश का नया नक्शा जारी किया था। जिसमें भारतीय क्षेत्र लिंपियाधुरा, लिपुलेख और कालापानी को अपना हिस्सा दिखाया था।

वहीं इससे पहले नेपाल ने भारतीय सेना द्वारा लिपुलेख क्षेत्र में सड़क निर्माण के बाद भी अपनी आपत्ति जताई थी। इसके बाद अब नेपाल ने भारत पर एक और टिप्पणी की है।