इस देश ने कोरोना वायरस को जंग में दी मात, मौतों के ग्राफ में दर्ज हुई भारी गिरावट जल्द खुलेगा लॉकडाउन

कोरोना वायरस का कहर इटली में कुछ कम होता नजर आ रहा है। यहां महामारी से बिगड़े हालात अब धीरे-धीरे सुधर रहे हैं। यहां पिछले 24 घंटों में 415 मौतें और कोविड-19 के 2357 नए मामले दर्ज किए हैं। इटली के स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी है।

20 फरवरी को इटली के इस उत्तरी क्षेत्र में पहला मामला दर्ज किया था। यहां शनिवार को कोरोना वायरस के 700 नए मामले दर्ज किए गए। अब तक यहां 72 हजार से ज्‍यादा कोरोना संक्रमण के मामले सामने आ चुके हैं। इस बीच इटली के अधिकारियों ने 4 मई को लॉकडाउन में ढील दिए जाने से पहले आम लोगों को सचेत किया है। लोगों को कहा गया है कि लॉकडाउन में ढील के बाद शारीरिक दूरी का लोगों को सख्‍ती से पालन करना पड़ेगा। अगर ऐसा नहीं होता है, तो समस्‍याएं फिर बढ़ सकती है।