भारत के साथ इस देश ने शुरू किया युद्ध, देख चीन के उड़े होश

मालाबार युद्धाभ्यास की शुरुआत वर्ष 1992 में अमेरिकी और भारतीय नौसेना के बीच हिंद महासागर में द्विपक्षीय अभ्यास के तौर पर हुई थी। जापान वर्ष 2015 में इस युद्धाभ्यास का स्थायी प्रतिभागी बना था।

 

मालाबार श्रृंखला में ऑस्ट्रेलियाई नौसेना की भागीदारी की पुष्टि करते हुए, भारतीय रक्षा मंत्रालय ने सोमवार को एक बयान में कहा, ‘भारत समुद्रीय सुरक्षा के क्षेत्र में अन्य देशों के साथ सहयोग बढ़ाना चाहता है और ऑस्ट्रेलिया के साथ रक्षा के क्षेत्र में बढ़ते सहयोग की पृष्ठभूमि में मालाबार-2020 नौसेना युद्धाभ्यास में ऑस्ट्रेलियाई नौसेना की भागीदारी देखने को मिलेगी।’

यह पहली बार है कि सभी ‘क्वॉड’ देश -एक अनौपचारिक सुरक्षा मंच, जिसमें भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया शामिल हैं -अगले महीने निर्धारित मालाबार अभ्यास का हिस्सा होंगे।

भारत ने चीन को एक सख्त संदेश देते हुए मालाबार युद्धाभ्यास के लिए ऑस्ट्रेलिया को आमंत्रित किया है। अब चार सदस्यीय गठबंधन (क्वॉड) में भारत के साथ ऑस्ट्रेलिया भी अमेरिका और जापान के साथ इस महा अभ्यास में शामिल होंगा।

इस वार्षिक युद्धाभ्यास में भाग लेने के लिए ऑस्ट्रेलिया भी सहमत हो गया है। भारत-प्रशांत (इंडो-पैसिफिक) क्षेत्र भारत के पश्चिमी तट से लेकर अमेरिका तक देखा जाता है।