दिल्ली में आज रात हो सकता है ऐसा, लगाया गया अनुमान

आईएमडी के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केन्द्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा, ” मध्य-अक्षांश पछुआ हवाओं के प्रतिकूल प्रभाव के कारण… उत्तर-पश्चिम भारत के शेष हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के पहुंचने में देरी हो सकती है।

स्थिति पर हम लगातार नजर बनाए हुए हैं और नियमित रूप से अद्यतन जानकारी मुहैया कराई जाएगी। मानसून आने में शायद सात से 10 दिन की देरी हो सकती है।”

आईएमडी ने पहले, समय से 12 दिन पूर्व 15 जून को मानसून दिल्ली पहुंचने का अनुमान लगाया था। आम तौर पर दिल्ली में मानसून 27 जून तक पहुंचता है और आठ जुलाई तक पूरे देश में मानसून पहुंच जाता है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, दिल्ली में सुबह न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापामन के 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। आईएमडी के अधिकारियों ने बताया कि पछुआ हवाओं के कारण उत्तर-पश्चिम भारत में मानसून के पहुंचने की गति प्रभावित हुई है।

16 जून राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को हल्की बारिश होने का अनुमान है, लेकिन दिल्लीवासियों को मानसून की बारिश के लिए अभी सात से 10 दिन और इंतजार करना पड़ेगा।