लॉकडाउन के बीच पेट्रोल और डीजल के भाव में दिखा ये बदलाव, जानिये आज का रेट

लॉकडाउन के तीसरे चरण में केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क बढ़ाया गया। साथ ही असम, दिल्ली, चेन्नई, हरियाणा, पंजाब, यूपी, झारखंड और उत्तराखंड सरकार ने भी वैट बढ़ाकर पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाने का फैसला किया।

लॉकडाउन हटने के बाद तेल की कीमतों में और इजाफा हो सकता है। तेल कंपनियां एक्साइज ड्यूटी बढ़ने के चलते अपने फायदे-नुकसान का रिव्यू करेंगी। हालांकि आज पेट्रोल-डीजल के दाम में बदलाव नहीं हुआ है। आज ग्राहकों को एक लीटर पेट्रोल व डीजल के लिए बुधवार वाली कीमत ही चुकानी होगी।