बॉलीवुड की यह फ्लॉप अभिनेत्रियाँ एक्टिंग को छोड़ अब करती है ऐसे काम व कमाती है करोड़ो रूपए

बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक खूबसूरत अभिनेत्रियां हैं। जिसमे से कई अभिनेत्रियां हैं जो फिल्मी दुनिया में कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। लेकिन इसके बावजूद वो करोड़ो की प्रोपर्टी की मालकिन हैं। आज हम आपको अपने इस लेख में बॉलीवुड की ऐसी फ्लॉप अभिनेत्रियों के कमाई का जरिया बताने जा रहे हैं। ये अपने इस काम से करोड़ों रूपए की कमाई कर लेती है।

अमीषा पटेल
अमीषा अमीर फैमिली से आती हैं। अपनी पहली ही फिल्म से बॉलीवुड में जबरस्त एंट्री लेने वाली अमीषा पटेल काफी समय से फिल्मों से दूर हैं बावजूद इसके उनके पास पैसों की कोई कमी नहीं है। आपको बता दें कि अमीषा अभी तक सिंगल हैं लेकिन वो अपने प्रोडक्शन हाउस से अच्छी खासी कमाई कर लेती हैं। बताया जाता है कि अमीषा पटेल के पास करीब 30 मिलियन डॉलर की संपत्ति है।

एली एवराम
एली अपने एक इवेंट के लिए 3 से 4 लाख रूपए तक चार्ज करती है। अगर वो इवेंट में परफॉर्म करती है तो इसके लिए वो 7 से 10 लाख रूपए तक लेती ह

गौहर खान
गौहर खान आज करोड़ों की मालकिन है, वो अपने एक इवेंट के लिए 8 से 10 लाख तक रूपए लेती है। इसके अलावा वो ब्रान्ड को प्रमोट भी करती है।

सिरिया सरन
सिरिया सरन को बॉलीवुड की फिल्मों में कुछ खास सफलता नहीं मिली लेकिन वो साउथ की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक है। वो अपनी एक फिल्म के लिए करीब 20 लाख तक रूपए लेती है।

नेहा धूपिया
नेहा को छोटे परदे के शो रोडीस में देखा जा चुका है, इसके एक एपिसोड के लिए ये अच्छी खासी रकम लेती है। इसके अलावा वो इवेंट भी करती है जिसके लिए वो करीब 10 लाख रूपए तक चार्ज करती हैं।

चित्रांगदा सिंह
अभिनेत्री चित्रागदा सिंह एक इवेंट के लिए करीब 8 से 10 लाख रूपए तक लेती हैं। वहीं परफॉर्मेंस के लिए वो लगभग 18 लाख रूपए तक लेती है। इसके अलावा वो कई ब्रांड को भी प्रमोट करती है।