फिल्म ‘कुली नंबर 1’ को लेकर वरुण धवन ने किया ये बड़ा खुलासा

आज वरुण ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया थाl इसमें उन्हें सारा अली खान और पिता और निर्देशक डेविड धवन के साथ समुद्र तट पर मस्ती करते देखा जा सकता हैl तीनों आज फिल्म ‘कुली नंबर 1’ की शूटिंग कर रहे थे।

 

वरुण के लिए दुख की बात यह रही की उनकी एड़ी चोटिल हो गई है और उन्हें एक जगह कट लग गया है। वरुण ने अपडेट को अपने फैन्स के साथ शेयर किया और अपने घाव का खुद का एक वीडियो पोस्ट किया है।

आज सुबह अपने पोस्ट में वरुण ने कल 21 फरवरी को ‘कुली नं 1’ के ट्रेलर रिलीज का हिंट भी दिया था। वरुण और सारा के अलावा फिल्म में परेश रावल, राजपाल यादव, रजत रवैल, शिखा तलसानिया, जावेद जाफरी और जॉनी लीवर भी अहम भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 1 मई, 2020 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 फिल्म अभिनेता वरुण धवन फिल्म ‘कुली नंबर 1’ के सेट पर घायल हो गए हैl वरुण धवन को एड़ी में चोट लग गई हैंl उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी एक फोटो शेयर कर जानकारी दी हैंl साथ ही उन्होंने इसके साथ मस्ती करते हुए इसे ‘बूबू’ करार दिया हैंl