चुनाव से पहले यूपी में हुआ ये बड़ा बदलाव, आज शाम साढ़े पांच बजे…

उत्तर प्रदेश विधासभा चुनाव से पहले प्रदेश में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। आज रविवार शाम साढ़े पांच बजे के करीब यूपी कैबिनेट का विस्तार होगा। 7 नए मंत्री ‘योगी कैबिनेट’ का हिस्सा बनेंगे। मिली जानकारी के अनुसार शपथ ग्रहण समारोह आज शाम साढ़े पांच बजे लखनऊ के राजभवन में होगा।

सूत्रों के अनुसार बेबी रानी मौर्य, संजय निषाद, जितिन प्रसाद, पलटू राम, संजय गौर, धर्मवीर प्रजापति, पूर्व कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान की पत्नी संगीता चौहान को यूपी के नए मंत्रिमंडल में जगह मिलने की संभावना है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि योगी सरकार में वर्तमान में 23 कैबिनेट मंत्री, नौ राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 21 राज्य मंत्री सहित 53 मंत्री हैं।

जानकारों की माने तो आगामी विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए ये कैबिनेट विस्तार किया जा रहा है। इसमें जातिगत समीकरण का भी ध्यान रखा गया है।यूपी में लगातार बीजेपी की छवि ब्राह्मण विरोधी के रूप में दिखाई जा रही है। ऐसे में कांग्रेस से बीजेपी में शामिल हुए जितिन प्रसाद को मंत्री बनाकर ब्राह्मणों को साधने का प्रयास भी किया जा रहा है। हालांकि इस विस्तार से किसी भी पुराने मंत्री को हटाया नहीं जाएगा।
वहीं भाजपा की सहयोगी निषाद पार्टी के संजय निषाद के भी मंत्रीमंंडल में शामिल होने की उम्मीद है। निषाद ओबीसी समुदाय से हैं। कुछ समय पहले उन्होंने अपने बेटे और सांसद, प्रवीण निषाद को केंद्रीय मंत्रिमंडल के मेगा फेरबदल में शामिल नहीं किए जाने पर नाखुशी व्यक्त की थी। ऐसे में उनके मंत्रीमंडल में शामिल होने की उम्मीद प्रबल है।