निया शर्मा को इस एक्टर ने किया प्रपोज, घुटने के बल बैठकर…

हम बात कर रहे हैं निया शर्मा के नए सांग में उनके साथ काम कर रहे अभिनेता कमल कुमार के बारे में। कमल कुमार ने सांग के सेट्स पर निया शर्मा को प्रपोज कर सभी को चौंका दिया था।

हालांकि निया ने इस बात को अच्छे से हैंडल किया। कमल कुमार ने बताया, ‘हम अपने शॉट की प्रतीक्षा कर रहे थे। सब अपने काम में लगे हुए थे। इसी बीच मैंने अचानक घुटने के बल बैठकर उन्हें (निया) प्रपोज कर दिया। सभी हैरान हो गए थे। फिर मैं और निया मुस्कुराने लगे। यह गंभीरता के साथ नहीं किया गया था। निया बहुत सुन्दर हैं, आखिर कौन उन्हें प्रपोज नहीं करना चाहेगा।’

टेलीविज़न जगत की मशहूर अभिनेत्री निया शर्मा आए दिन अपनी फोटोज और वीडियो को लेकर चर्चाओं में बनी रहती हैं। निया को उनके फैशनेबल अंदाज तथा अदाकारी के लिए जाना जाता है।

यूं तो निया शर्मा पर कई मेल प्रशंसक मरते हैं मगर अब उनके एक को-स्टार्स का दिल भी उनपर आ गया है। इतना ही नहीं, इस को-स्टार ने निया शर्मा को अपने शो के सेट पर पूरे क्रू के समक्ष प्रपोज भी कर दिया है।