कच्चे आम को खाने से होते है ये बेमिसाल फायदे

पोषक तत्व व एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुणों से भरपूर कच्चा आम पाचन को दुरुस्त रखने में मदद करता है। नियमित रूप से कैरी का सेवन करने से एसिडिटी, मंत्री कब्ज अपच आदि पाचन संबंधी समस्याएं दूर होती है।

इसके सेवन से दांतों को भी मजबूती मिलती है। इसके अलावा मुंह से बदबू आने की समस्या से छुटकारा मिलता है। गर्मियों में लू लगने का बेहद खतरा रहता है। ऐसे में पानी में कैरी उबाल कर तैयार आम पन्ना का सेवन करना फायदेमंद माना गया है। इससे लू से बचाव रहने के साथ ठंडक का अहसास होता है।

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, कच्चा आम खाने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होने में मदद मिलती है। यह शरीर में नई कोशिकाओं का निर्माण करने में भी मदद करता है।

आप कच्चे आम से सलाद बनाकर खा सकते हैं। – कच्चे आम से ठंडा-ठंडा आम पन्ना पी सकते हैं। कच्चे आम से जैम, चटनी, अचार आदि भी बनाई जा सकती है।

कच्चे आम यानी कैरी का खट्टा-मीठा स्वाद लगभग हर किसी को पसंद आता है। मगर ये खाने में टेस्टी होने के साथ पोषक तत्वों से भी भरपूर होती है। इसमें विटामिन ए, सी, कैल्शियम, फाइबर, आयरन, फास्फोरस आदि जरूरत तत्व व एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुण होते हैं।

ऐसे में यह पाचन तंत्र को दुरुस्त करने के साथ इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करती है। इसके सेवन से इम्यूनिटी तेजी से बढ़ने के साथ सेहत को और भी कई फायदे मिलते हैं। चलिए आज हम आपको कच्चा आम खाने के फायदे व डाइट में शामिल करने का तरीका बताते हैं…