लॉकडाउन के दौरान घर में अकेले रह रही देवीलोना ने उठाया ये कदम , जानकर लोग हैरान

देवोलीना भट्टाचार्जी ने असम के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया है। एक्ट्रेस ने असम मुख्यमंत्री रिलीफ फंड में डोनेशन दी है। इसके अतिरिक्त एक्ट्रेस ने एक शख्स का ट्वीट अपने एकाउंट पर री-शेयर किया है।आपकी जानकारी के लिए बता दें, असम में लगातार हो रही बारिश से कई इलाके बाढ़ग्रस्त हो गए हैं। असम के सात जिलों में बाढ़ से लाखों लोग प्रभावित हुए हैं। एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी असम से हैं। उनकी मां असम में रहती हैं। लॉकडाउन के दौरान देवीलोना अपने मुंबई वाले घर में अकेले रह रही हैं|

आपकी जानकारी के लिए बता दें की देवोलीना भट्टाचार्जी टीवी की नामी कलाकार हैं। सीरियल साथ निभाना साथिया से देवोलीना को पहचान मिली। देवीलोना को इस शो ने टीवी की नंबर वन बहू का टैग दिया था।

वहीं इसे रीट्वीट करते हुए देवोलीना ने हार्ट व हाथ जोड़ने वाला इमोजी बनाया है। पोस्ट में शख्स ने असम के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए धन्यवाद करते हुए लिखा- असम की गुड़िया देवोलीना व उनकी टीम का थैंक्स। वहीं असम मुख्यमंत्री रिलीफ फंड में अम्फान तूफान के पीड़ितों की मदद के लिए 73 हजार के सहयोग के लिए।

इसके साथ ही भगवान आपका भला करे। शख्स ने देवोलीना द्वारा की गई पेमेंट की ई-रिसीप्ट भी शेयर की है। ये पेमेंट 26 मई को की गई थी। इसमें डोनेशन की राशि 73 हजार दिखाई गई है।