इन लोगो ने फूंका आमिर खान का पुतला, लगाए ये नारे

इस दौरान पुतला फूंकने की जानकारी मिलने के बाद मेरठ तिराहे पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने छह प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर लिया। शेष कार्यकर्ता वहां से चले गए।

 

प्रदर्शनकारी फिल्म स्टार आमिर खान की आने वाली फिल्म में हिन्दू समाज के लोगों का मजाक बनाने का आरोप लगा रहे थे। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार से मांग की की आमिर खान की नागरिकता रद्द की जाए। वे सरकार से आमिर खान, शाहरुख खान और सलमान खान की फिल्मों पर प्रतिबंध लगाने की मांग भी कर रहे थे।

यूनाइटेड हिन्दू फ्रंट के कार्यकताओं ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय त्यागी के नेतृत्व में नारेबाजी करते हुए मेरठ तिराहे पर आमिर खान का पुतला फूंका।

यूनाइटेड हिन्दू फ्रंट के तमाम कार्यकर्ताओं ने सोमवार को मेरठ तिराहे पर नारेबाजी करते हुए फिल्म स्टार आमिर खान का पुतला फूंका। पुलिस ने छह प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर लिया।