सोशल मीडिया पर वायरल हो रही धोनी की ये तस्वीर, देख फैंस हुए हैरान

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से पिछले साल संन्यास ले चुके धोनी ने 2010 में साक्षी से शादी की थी। इन दिनों वह अपनी पत्नी और बेटी जीवा के साथ फार्म हाउस पर समय बिता रहे हैं।

आईपीएल स्थगित होने के बाद वह अपनी टीम के साथी खिलाड़ियों के घर लौटने के बाद वापस अपने घर पहुंचे। धोनी सबसे सफल कप्तान हैं जिनकी कप्तानी में भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2007, वनडे वर्ल्ड कप 2011 और आईसीसी चैम्पियंस ट्राॅफी 2013 जीती है। जहां तक आईपीएल 2021 में उनकी टीम चेन्नई सुपर किंग्स की बात है तो टूर्नामेंट स्थगित होने तक टीम दूसरे नम्बर पर रही जिसके 10 अंक हैं।

धोनी के जीवन पर बनी फिल्म एम एस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी में भी प्रियंका के बारे में बताया गया है। धोनी और प्रियंका दोनों एक दूसरे से बेहद प्यार करते थे और शादी भी करना चाहते थे। लेकिन दुर्भाग्यवश प्रियंका की एक एक्सीडेंट में मौत हो जाती है।

सोशल मीडिया पर जो तस्वीर वायरल हो रही है उसमें धोनी के साथ प्रियंका ही है। हालांकि इस बारे में पुष्टि कर पाना मुश्किल है क्योंकि खिलाड़ी ने कभी भी इस बारे में कुछ नहीं कहा।

पूर्व भारतीय क्रिकेटर और चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 स्थगित होने के कारण घर वापस लौट आए हैं। इसका एक वीडियो धोनी की पत्नी साक्षी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर किया है.

जिसमें वह अपनी बेटी जीवा के साथ आए। लेकिन हाल ही में धोनी की पुरानी तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें उनकी गर्लफ्रेंड प्रियंका झा भी नजर आई जोकि अब इस दुनिया में नहीं है।