बालो से जुड़ी परेशानियों को दूर करने के लिए अपनाएं ये आसान सा तरीका

विधि-  इसके लिए नारियल तेल को धीमी आंच पर गुनगुना गर्म करें।  फिर इसमें अश्वगंधा पाउडर मिलाकर करीब 10-15 मिनट तक पकाएं।

तेल के ठंडा होने पर इसे बोतल में स्टोर कर लें। इससे बालों की 10 मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करें। करीब 1 घंटा या रातभर इसे लगा रहने दें। बाद में माइल्ड शैंपू से इसे धो लें।

फायदा इससे बालों का झड़ना बंद होगा। बाल जड़ों से मजबूत होकर सुंदर, लंबे, घने व शाइनी नजर आएंगे। साथ ही डैंड्रफ से छुटकारा मिलता है।

आप इस हेयर पैक को 2 अलग-अलग तरीके से बना कर लगा सकती है। इससे बालों का झड़ना बंद होकर नए बाल उगने में मदद मिलेगी। पहला हेयर मास्क सामग्री- अश्वगंधा पाउडर- 2 बड़े चम्मच नारियल तेल- 3 बड़े चम्मच गिलोय- बालों की लंबाई के अनुसार  सबसे पहले तीनों चीजों से मिक्सी में पेस्ट बनाएं।

तैयार पेस्ट को बालों पर करीब 30 मिनट तक लगाएं। बाद में इसे ताजे पानी व माइल्ड शैंपू से धो लें।
हफ्ते में 1 बार इस हेयर पैक को लगाने से ही आपको फर्क नजर आएगा।

इससे बालों को जड़ों से पोषण मिलेगा। ऐसे में हेयर फॉल की परेशानी दूर होकर नए बाल उगने में मदद मिलेगी। साथ ही सफेद बालों की परेशानी दूर होकर बालों में चमक आएगी। आप चाहे तो इससे लिक्विड हेयर मास्क भी बना कर लगा सकती है। सामग्री- नारियल तेल- 1 कप अश्वगंधा पाउडर- 4 बड़े चम्मच

आज के समय में गलत डाइट व बढ़े प्रदूषण के चलते सेहत के साथ बालों संबंधी समस्याएं बढ़ रही है। ऐसे में कम उम्र में भी लोगों को हेयर फॉल, सफेद बाल व इससे जुड़ी अन्य परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

इससे बचने के लिए वैसे तो बाजार में बहुत से प्रोडक्ट्स मिलते हैं। मगर आप चाहे तो अश्वगंधा इस्तेमाल कर सकती है। जी हां, औषधीय गुणों से भरपूर अश्वगंधा से तैयार हेयर पैक बालों संबंधी परेशानियों को दूर करने में मदद करेंगे।