बालो को झड़ने से रोकने के लिए अपनाएं ये आसान सी टिप्स

दही की मालिश करें – बालो को झड़ने से रोकने के लिए दही भी एक उत्तम उपाय है, इससे बालो को पोषण मिलता है| बाल धोने से 20-25 मिनट पहले बालो में दही से अच्छे से मालिश करें और इसे सूखने दे| आप दही में नीबू के रस का मिश्रण भी कर सकती है| दही से आपके बाल स्वस्थ भी रहेंगे और बालो में चमक भी आ जाएगी|

 

अंडा है फायदेमंद – अंडा बालो के लिए बहुत ही फायदेमंद है| इसको खाने से आप सेहतमंद को रहते ही है| इसके प्रयोग से आपके बाल भी स्वस्थ व जानदार रहते है| आप अपने बाल धोने से 1 घंटा पहले अंडा लगाए| आप अंडे को दही या मेहंदी में मिलाकर भी लगा सकते है|

तेल की मालिश – बालो को झड़ने से रोकने व मजबूती देने के लिए तेल की मालिश बहुत जरूरी है | सप्ताह में 1 या 2 बार बालो की मालिश अवश्य करें| मालिश हलके हाथो से करें ताकि तेल जड़ों तक पहुंच सके|

हिना का करें उपयोग – बालो को मजबूती व इन्हे टूटने से बचाने के लिए भरपूर पोषण की आवश्यकता होती है| बालो को पोषण देने के लिए बालो में मेहंदी का प्रयोग करे| आप मेहँदी में अंडा मिला लें| ये आपके बालो को भरपूर पोषण देगा|

बालो की झड़ने की समस्या को लेकर आज हर कोई परेशान है| अधिक चिंता व तनाव से भी बाल झड़ने लगते है| बालो को झड़ने से रोकने के लिए अधिक से अधिक मात्रा में पानी पीए और लिक्विड चीज़ो का सेवन करें|  त्वचा, बाल व रक्त को स्वस्थ रखने के लिए पानी की बहुत आवश्यकता होती है| बालो की देखभाल करने के लिए प्राकृतिक उपाय अपनाए|