इन राशि वाले जातको को मिलेगा शुभ समाचार, बस करना होगा ये काम

मेष: भावुकता क्लेश देगी। यदि संताप से बचना है, तो भावुकता पर नियंत्रण रखें। अधिक अच्छा हो आप घर से दूर न जाएं। रचनात्मक कार्यों में मन लगाएं।

 

 

वृष: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। बहन या जीवनसाथी से सहयोग मिल सकता है, लेकिन ससुराल पक्ष से तनाव की स्थिति मिलेगी।

मिथुन: संतान या शिक्षा के कारण चिंतित रहेंगे। घर की महिला या किसी महिला अधिकारी से सहयोग मिलेगा। आर्थिक प्रयास सार्थक हो सकता है।

कर्क: चली आ रही समस्या और तनाव से मुक्ति मिलेगी। आर्थिक योजना को कार्य रूप में पर्णित करने से सफलता मिलेगी। धैर्य बनाए रखें।

सिंह: कालसर्प योग कर्मक्षेत्र मे बाधा उत्पन्न करेगा। आर्थिक मामलों में सावधानी रखने की आवश्यकता है। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

कन्या: राजनीतिक सहयोग लेने मे सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। भावुकता पर नियंत्रण रखें। व्यर्थ का तनाव रहेगा।

तुला: महिला अधिकारी या घर की महिला प्रमुख से तनाव मिल सकता है। भावुकता में नियंत्रण रखें। संवेदनशीलता बढ़ेगी, जो कष्टप्रद होगी।

वृश्चिक: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। छोटी-छोटी बातों पर उत्तेजित न हों। आपकी उत्तेजना पारिवारिक वातावरण को प्रभावित करेगी।

धनु: पारिवारिक कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। वहीं किसी पारिवारिक सदस्य से तनाव भी जन्म ले सकता है। संयम से कार्य लेना ही आपके लिए हितकर होगा।

मकर: जीविका के क्षेत्र में आंशिक सुधार का रास्ता बनेगा। सृजनात्मक कार्यों में आशातीत सफलता मिलेगी, फिर भी वाणी पर संयम रखें। रक्तचाप नियंत्रित रहेगा।

कुंभ: छोटी-छोटी बातों पर उत्तेजित होने से मन व्यथित होगा, जिसका शरीर पर प्रभाव पड़ेगा। धन व्यय करते समय सावधानी अवश्य रखें।

मीन: भावुकता बढ़ेगी। भावुकता कष्टदायी हो सकती है। किसी मित्र या रिश्तेदार का सहयोग मिल सकता है। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।