अगर आप रोज-रोज के एक जैसे नाश्ते से परेशान हैं तो इस बार ट्राई कीजिए साउथ इंडियन नाश्ता उपमा। आगे की स्लाइड में जानें उपमा बनाने की आसान विधि।
- सूजी -1 कप (भुनी हुई)
- चना दाल
- प्याज -1 कप
- गाजर -1/2 कप
- हरी मिर्च – 2
- जीरा
- कढ़ी पत्ता
- अदरक
- सरसो -1 चमच्च
- रिफाइंड आयल
- नमक
- बनाने की विधि
- कढ़ाई में आधा चम्मच तेल डालें। उसमें जीरा, सरसो और प्याज डालकर चलाएं।
- प्याज भुनने के बाद कढ़ी पत्ते के दो डंठल डालें। अब इसमें एक चम्मच अदरक, हरी मिर्च डालकर चलाएं।
- इसके बाद गाजर और नमक मिक्स करें। अब इसमें हल्का सा पानी डाल लें और थोड़ी देर धीमी आंच में पकाएं।
- अब इसमें चना दाल डालें। आप चाहें तो उरद दाल और मटर भी डाल सकते हैं। अब इसमें दो कप पानी डालें।